cy520520 Publish time 2025-12-9 05:06:01

सहारनपुर में शिवाजी महाराज पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर हुआ बवाल, दो लोगों को गोली लगने के बाद पुलिस तैनात

/file/upload/2025/12/284792926148220980.webp



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज पर इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने को लेकर हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों में संघर्ष हो गया। मुस्लिम समुदाय के करीब 10-12 लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हिंदू समाज के लोगों पर हमला कर दिया। फायरिंग के दौरान गांव के दो व्यक्ति गोली और छर्रे लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सोमवार को गांव तिरपडी निवासी सुशील ने बताया कि गांव निवासी मुस्लिम समुदाय के युवक ने रविवार रात इंटरनेट मीडिया पर छत्रपति शिवाजी पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित कर दी। पुलिस के अनुसार पोस्ट को लेकर गांव के रोहित की मुस्लिम युवक से बहस हो गई। मामला बढ़ने पर ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे पंचायत कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। सहमति बनी कि अब कोई झगड़ा नहीं करेगा।

क्या लगाए आरोप?

सुशील का आरोप है कि पंचायत के बाद 10-12 मुस्लिम युवक लाठी-डंडों, धारदार हथियारों से लैस होकर आए और रोहित पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। आरोपितों ने फायरिंग की। इसमें सुशील दाहिने हाथ में गोली और पेट में छर्रे लगने से घायल हो गया। नरेंद्र को भी छर्रे लगे हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि दो समुदाय के लोगों के बीच विवाद हुआ है। फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति के हाथ में गोली और दूसरे व्यक्ति को छर्रे लगे हैं। दोनों का उपचार चल रहा है। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
Pages: [1]
View full version: सहारनपुर में शिवाजी महाराज पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर हुआ बवाल, दो लोगों को गोली लगने के बाद पुलिस तैनात

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com