Chikheang Publish time 2025-12-9 10:37:45

गोवा क्लब अग्निकांड में टिहरी के दो और पौड़ी के एक युवक की मौत, Club में करते थे ये काम

/file/upload/2025/12/7640058928763387830.webp



संवाद सहयोगी, नई टिहरी। गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार रात हुए भीषण अग्निकांड में टिहरी जनपद के जाखणीधार ब्लाक के दो युवकों चाह गडोलिया निवासी सतीश राणा (27) व देवप्रयाग ब्लाक के संकुल्ड चंद्रबदनी गांव के जितेंद्र सिंह (22) की मृत्यु हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दोनों आजीविका के लिए गोवा के गोवाबर्च बाय रोमियो मेन नाइट क्लब में काम करते थे। वहीं, इसी क्लब में शेफ का कार्य करने वाले पौड़ी जिले के विकास खंड पाबौ के छानी गांव निवासी 29 वर्षीय सुमित नेगी की भी इस हादसे मौत हो गई है।

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शवों को शीघ्र गांव तक पहुंचाने तथा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। जितेंद्र सिंह के पिता संता सिंह कोरोना काल से लापता हैं। छोटा भाई दुबई में होटल में कार्यरत है।

हादसे से बिखार परिवार

हादसे से परिवार के सपने बिखर गए। परिवार की आर्थिक स्थिति संभालने के लिए चाह गडोलिया निवासी सतीश राणा के पिता सुरेंद्र सिंह राणा और मां संगीता देवी खेती-बाड़ी कर परिवार चलाते हैं। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी हैं, जबकि छोटा भाई सौरभ स्वरोजगार करता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सतीश ने 12वीं के बाद ही होटल उद्योग में काम करने का निर्णय लिया था। एक वर्ष पहले ही वह गोवा नौकरी करने गया था। सतीश का शव देर शाम दिल्ली पहुंचने की संभावना है और मंगलवार को गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उधर, पौड़ी के विकासखंड पाबौ स्थित छानी गांव के जिला पंचायत सदस्य कालौं भरत सिंह रावत ने बताया कि इस हादसे में गांव के 29 वर्षीय युवक सुमित नेगी की मौत हो गई है। बताया कि घटना की सूचना मिलते ही छानी गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सुमित अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहने हैं। पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि मां गृहणी हैं। बताया कि उसके विवाह को जनवरी में दो साल होंगे। उसकी 8 माह की बेटी है।

हादसे के बाद स्वजनों की आंखों में आंसू थम नहीं रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुमित का पार्थिव शरीर विमान से दिल्ली और दिल्ली से एंबुलेंस के माध्यम से हरिद्वार पहुंचा। यहां हरिद्वार के चंडीघाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने मृतक के पार्थिव शरीर को शीघ्रता स्वजनों तक पहुंचाने के लिए पीएम मोदी, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, केंद्र व राज्य सरकार का विशेष आभार प्रकट किया।
Pages: [1]
View full version: गोवा क्लब अग्निकांड में टिहरी के दो और पौड़ी के एक युवक की मौत, Club में करते थे ये काम

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com