deltin33 Publish time 2025-12-9 12:07:32

Bihar Weather Update: पटना सहित 15 जिलों का तापमान लुढ़का, कैसा रहेगा आज का मौसम?

/file/upload/2025/12/136263408046874592.webp

ठंड में आग तापते लोग। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। ज्यादातर भागों में कोहरे का प्रभाव बने होने के साथ पछुआ के कारण मौसम (Bihar Weather Today) शुष्क बने होने के साथ कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार को पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पछुआ की गति अधिक रहने से दिन में भी कनकनी का प्रभाव रहेगा। सोमवार को पटना सहित ज्यादातर भागों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर के सबौर प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। पटना का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चार सौ मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ठंड का प्रभाव बना रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान



    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)


   पटना
   23.1
   14.1


   गया
   24.4
   10.6


   भागलपुर
   24.0
   10.6


   मुजफ्फरपुर
   23.0
   13.2


Pages: [1]
View full version: Bihar Weather Update: पटना सहित 15 जिलों का तापमान लुढ़का, कैसा रहेगा आज का मौसम?

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com