Firozabad News: सांड़ से टक्कर में बाइक सवार राशन डीलर की मौत, भतीजा घायल
/file/upload/2025/12/4734084550145081944.webpसांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रहे राशन डीलर की बाइक इटारी गांव के पास सांड़ से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल भर्ती कराया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शहर से बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे घर
फरिहा में खेरिया सिकमी गुहाना निवासी 55 वर्षीय दीन दयाल राशन डीलर थे। रविवार दोपहर भतीजे 23 वर्षीय नितिन के साथ शहर में आयोजित एक बैठक में शामिल होने गए थे। शाम सात बजे लौट रहे थे। बाइक नितिन चला रहा था। इटारी गांव के पास अंधेरे में अचानक सड़क पर आए सांड़ से बाइक टकरा गई। हादसे के बाद पीछे बैठे दीनदयाल छिटककर सड़क पर गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
इस हादसे में नितिन मामूली रूप से घायल हो गए। दीन दयाल के तीन बेटे हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सांड़ से टकराकर बाइक सवार राशन डीलर की मृत्यु हुई है।
Pages:
[1]