RRB NTPC UG CBT 2: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप कभी भी हो सकती है जारी, परीक्षा इस डेट में होगी संपन्न
/file/upload/2025/12/5462759988405953432.webpRRB NTPC UG city intimation slip
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी की ओर से एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 20 दिसंबर 2025 को करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप एग्जाम डेट से 10 दिन पूर्व जारी की जानी है, ऐसे में उम्मीद है कि RRB द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप आज या कल डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई जा सकती है।
सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in जारी होगी जहां से अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे और परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर पूर्व यात्रा की तैयारी कर पाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?
आरआरबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सीबीटी 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी होंगे। ऐसे में 16 या 17 दिसंबर को प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।
सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका
[*]आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदनकर्ताओं को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर विजिट करना होगा।
[*]वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटी स्लिप से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
[*]इसके बाद आपको लॉग इन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन नंबर/ पासवर्ड) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
[*]अब स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की डिटेल हासिल कर सकेंगे।
/file/upload/2025/12/583566678453986196.jpg
सीबीटी 2 एग्जाम पैटर्न
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एग्जाम में मल्टीपल च्वाइस के 120 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट यानी कि डेढ़ घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। प्रश्न पत्र में जनरल अवेयरनेस विषय से 50 सवाल, मैथमेटिक्स विषय से 35 सवाल और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग विषय से 35 प्रश्न पूछे जायेंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल कुल 3,058 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- HP Patwari Recruitment 2025: हिमाचल प्रदेश में पटवारी के 530 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट
Pages:
[1]