LHC0088 Publish time 2025-12-9 17:41:12

ब्रजघाट टोल प्लाजा को लेकर भाकियू संघर्ष की चेतावनी, सरन जीत बोले- किसी भी कीमत पर नहीं किया जाएगा बर्दास्त

/file/upload/2025/12/4723676520035316108.webp

भाकियू संघर्ष ने ब्रजघाट टोल को अवैध बताया। जागरण



संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। सड़क से लेकर लोकसभा तक ब्रजघाट टोल प्लाजा का मामला गूंजने के बाद बेअसर रहा है। अब भाकियू संघर्ष ने ब्रजघाट टोल को अवैध बताते हुए हटाए जाने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है।

सरन जीत सिंह ने बताया कि गढ़ नगर पालिका के बीच में 13 साल से ब्रजघाट टोल प्लाजा पर वाहनों से वसूली की जा रही है। नगर पालिका गढ़ के 23 वार्ड गढ़ में और दो वार्ड ब्रजघाट पर पांच किमी की दूरी पर हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके अलावा एक टोल से दूसरे टोल की दूरी भी 50 किमी के अंदर है। गढ़ से बृजघाट रोजाना सौ से ज्यादा लोगों को आना जाना होता है। जिनके वाहनों से टोल वसूली हो रही है। ब्रजघाट टोल वसूली का विरोध सड़क से लेकर लोकसभा में गूंजता रहा है। अब किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी अवैध मानते हुए साल 2020 में बंद कराने का आश्वासन दिया था। बताया कि 2011- 12 से वाहनों से अवैध वसूली पर रोक नहीं लगाई गई। गढ़ नगर की आबादी को अवैध वसूली देनी पड़ रही है। मानकों के खिलाफ टोल प्लाजा को बंद कर हटाए जाने के लिए जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दे दिया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Blast: एनसीआर से सटे इस शहर में सुरक्षा व्यवस्था जस की तस, नियमों की खूब उड़ रहीं धज्जियां

सरनजीत सिंह ने बताया कि जिला अधिकारी को टोल को बंद कराने ओर न होने पर आर पार के साथ जब तक टोल बंद नहीं होता तब तक आंदोलन करने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: ब्रजघाट टोल प्लाजा को लेकर भाकियू संघर्ष की चेतावनी, सरन जीत बोले- किसी भी कीमत पर नहीं किया जाएगा बर्दास्त

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com