CM नीतीश कुमार ने वैशाली में सिक्स लेन पुल का किया निरीक्षण, मार्च 2026 तक हो जाएगा चालू
/file/upload/2025/12/3368636317213297977.webpजागरण संवाददाता, हाजीपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह बिदुपुर में निर्माणाधीन सिक्स लाइन पुल का मंगलवार की सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान नीतीश कुमार मंत्री विजय चौधरी एवं आला अधिकारियों के साथ सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 51 के निकट पहुंचे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उन्होंने मौके पर मौजूद विभाग के अधिकारी एवं पुल निर्माण कंपनी के अधिकारियों से निर्माण से संबंधित जानकारी ली। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार पटना के लिए निकल गए।
जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार ने पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के अधिकारियों को जल्द से जल्द विदुपुर तक सिक्स लाइन पुल चालू करने का निर्देश दिया। फिलहाल कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल को राघोपुर तक चालू कर दिया गया है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मार्च 2026 में तक बिदुपुर तक पुल शुरू किए जाने की उम्मीद है।
Pages:
[1]