cy520520 Publish time 2025-12-9 18:15:44

मनरेगा में भयंकर फर्जीवाड़ा: जिधर जाइएगा, एक ही मजदूर को पाइएगा

/file/upload/2025/12/1049418267087615578.webp

मनरेगा में काम करती महिलाएं। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, भागलपुर। मनरेगा के काम में आप जिधर जाइएगा, एक ही तरह के मजदूर कार्य करते दिखाई पड़ेंगे। यह आज से नहीं, वर्षों से हो रहा है। इस फर्जीवाड़े पर रोक नहीं लगाई जा रही है। केंद्रीय मंत्रालय के निर्देश के आलोक में मनरेगा आयुक्त ने इस तरह के फर्जीवाड़े पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फोटो को एक साल तक सुरक्षित रखने का आदेश है। इसके बाद भी मनरेगा कर्मी फर्जीवाड़ा करने से बाज नहीं आ रहे। फोटो किसी और का अपलोड किया जा रहा है और काम कोई और मजदूर कर रहा है। एक ही मजदूर एक साथ कई स्थानों पर काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अधिकारी कार्रवाई की तो बात करते हैं, लेकिन बाद में आंखें मूंद लेते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद मनरेगा के कार्यों में गति आई है। साथ ही फर्जीवाड़े की भी शुरूआत हो गई है। पीरपैंती प्रखंड के बाबूपुर पंचायत में बांध का निर्माण कार्य चल रहा है। मस्टर रोल संख्या 18141, 18142, 18143, 18144 में बांध के निर्माण के दौरान एक ही मजदूर को सभी जगह कार्य करते हुए दिखाया गया है।

मस्टर रोल संख्या 18138 व 18139 में बाढ़ राहत चबुतरा का निर्माण किया जा रहा है। इन जगहों पर एक ही मजदूर कार्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मस्टर रोल संख्या 17918, 17919, 17920, 17921, 17922 में डांड़ की खोदाई कार्य किया जा रहा है। सभी मस्टर रोल में एक ही मजदूर कार्य कर रहे हैं।

मस्टर रोल संख्या 17966, 17967 व 17968 में सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। यहां भी एक ही मजदूर तीनों स्थानों पर एक साथ कार्य कर रहे हैं। मजेदार बात यह है कि काम कहीं और हो रहा है और फोटो कहीं और खींचा गया है।

पीरपैंती प्रखंड के ही बाखरपुर पंचायत की बात करें तो मस्टर रोल संख्या 17945, 17946, 17947 में बांध का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां एक ही मजदूर को तीनों ही स्थानों पर कार्य करते हुए दिखाया गया है। शाहकुंड प्रखंड की बात करें तो दासपुर पंचायत में मस्टर रोल संख्या 24345, 24346 व 24347 में डांड़ की खोदाई का कार्य चल रहा है। तीनों ही स्थलों पर एक ही मजदूर एक साथ काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मस्टर रोल संख्या 24184 व 24185 में भी डांड़ की खोदाई कार्य चल रहा है। यहां भी एक ही मजदूर दोनों ही जगह एक साथ काम कर रहे हैं। गोबरांय पंचायत की बात करें तो मस्टर रोल संख्या 24441, 24442 व 24443 में भी डांड़ की खोदाई का कार्य चल रहा है। तीनों ही स्थानों पर एक ही मजदूर को कार्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सरौनी पंचायत की बात करें तो मस्टर रोल संख्या 24266, 24267 व 24268 में बांध में मट्टी भराई का कार्य किया जा रहा है। तीनों स्थानों पर एक ही मजदूर मिट्टी भराई का कार्य कर रहे हैं।


फोटो अपलोड की निगरानी की जा रही है। जिन स्थानों पर गलत फोटो अपलोड किया जा रहा है, वहां के भुगतान पर रोक लगा दी जाएगी। मनरेगा कर्मियों को सही फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। - मुरलीधर मोदी, कार्यक्रम पदाधिकारी पीरपैंती
Pages: [1]
View full version: मनरेगा में भयंकर फर्जीवाड़ा: जिधर जाइएगा, एक ही मजदूर को पाइएगा

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com