cy520520 Publish time 2025-12-9 19:39:40

शादी समारोह में महिलाओं की वीडियो बनाने पर हुआ विवाद, कारीगर ने युवक पर फेंका खौलता तेल

/file/upload/2025/12/7332511249361941104.webp

शादी समारोह में वीडियो बनाने पर हुआ विवाद। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, शिवदयालगंज (गोंडा)। शादी समारोह में महिलाओं की वीडियो बनाने से मना करने पर कारीगर ने खौलता तेल एक युवक पर फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अयोध्या मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नवाबगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी खन्नू गुप्ता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की रात उसके बेटे के शादी के बाद घर पर प्रीतिभोज का कार्यक्रम था। जिसमें रिश्तेदारों की महिलाएं और लड़कियां डीजे पर डांस कर रही थीं।

इसी दौरान भोजन बनाने के लिए बुलाए गए कनकपुर निवासी कारीगर श्यामबाबू प्रजापति रात करीब 11 बजे मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। महिलाओं ने विरोध जताया, लेकिन वह नहीं माना।

आरोप है कि परिजनों ने उसे वीडियो न बनाने और रिकॉर्ड किए गए वीडियो को डिलीट करने के लिए कहा तो श्यामबाबू अपने भाई राहुल प्रजापति के साथ गाली-गलौज करने लगा।

इसके बाद दोनों ने मिलकर कड़ाही में रखा खौलता तेल उठाकर रामनगर, आलमबाग (लखनऊ) निवासी विशाल गुप्ता पर फेंक दिया। गर्म तेल से उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया।

परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।
Pages: [1]
View full version: शादी समारोह में महिलाओं की वीडियो बनाने पर हुआ विवाद, कारीगर ने युवक पर फेंका खौलता तेल

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com