cy520520 Publish time 2025-12-9 20:12:25

रिश्ते तार-तार.. भाभी से छेड़छाड़ कर रहा था देवर, पति बचाने आया तो नाक काट ली

/file/upload/2025/12/2268350152644542862.webp

पीड़ित पति। जागरण



संवाद सहयोगी, बिल्हौर। बिल्हौर में रिश्तों की मर्यादा को भूलकर एक युवक ने घिनौती हरकत की। अपनी ही भाभी से छेड़छाड़ करने लगा। जब उसका पति आया तो उसे पीटा और नाक काट ली। शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक गांव निवासी महिला ने बताया की सोमवार देर रात वह अपने कमरे में लेटी थी। आरोप है कि इस बीच देवर रमजानी कमरे में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुन कमरे में आए पति ने बचाने का प्रयास किया तो देवर उनके साथ भी मारपीट करने लगा। इस दौरान देवर ने पति के हाथ के अंगूठे और नाक में दांतों से काट लिया।

काटने से नाक की एक ओर की खाल कटकर अलग हो गई। शोर मचाने पर देवर हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया। स्वजन घायल युवक को सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने मरहम पट्टी की। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: रिश्ते तार-तार.. भाभी से छेड़छाड़ कर रहा था देवर, पति बचाने आया तो नाक काट ली

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com