गोवा अग्निकांड: सावंत सरकार का एक्शन, लूथरा भाइयों के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर
/file/upload/2025/12/1265459226409970536.webpसीएम सावंत के आदेश पर नाइट क्लब जमीदोंज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग (Goa Nighclub Fire) के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के आदेश के बाद नाइट क्लब को जमीदोंज करने का काम शुरू हो गया है। इसी निर्देश के तहत लूथरा ब्रदर्स के रोमिया लेन बीच स्थित क्लब पर भी बुलडोजर चलाया ज रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वागाटोर इलाके में मौजूद रोमियो लेन रेस्टोरेंट का एक हिस्सा तोड़ा जा रहा है। बता दें इसके मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा हैं। ये दोनों ही रोमियो लेन के पास बर्च के भी मालिक हैं, जहां 7 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई थी।
सीएम सावंत के आदेश पर नाइट क्लब पर चला बुलडोजर
गोवा टूरिज्म के डिप्टी डायरेक्टर धीरज वागले ने कहा, \“हम बीच की तरफ से अतिक्रमण को तोड़ देंगे। तोड़ा जाने वाला कुल एरिया 198 स्क्वायर मीटर है\“ बता दें गोवा अग्निकांड के बाद क्लब के दोनों मालिक दिल्ली के रास्ते थाईलैंड भाग गए हैं। अब उनका नाम इंटरपोल की लिस्ट में आ चुका है। पुलिस उन्हें भारत वापस लाने की कोशिश में लगी है
Pages:
[1]