Chikheang Publish time 2025-12-9 23:10:12

UP Panchayat Chunav 2026: मतदाता सूची से हटाए गए 2.71 लाख डुप्लीकेट वोटर, आयोग की वेबसाइट पर डाटा अपलोड

/file/upload/2025/12/9216902054152330884.webp

सूची से हटाए गए 2.71 लाख डुप्लीकेट मतदाता।



जागरण संवाददाता, आजमगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्ष-2025 के तहत जिले के आठ लाख, 775 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सत्यापन के लिए भेजी थी। जिसका नौ दिसंबर तक ही सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले के 22 विकास खंडों में दो लाख, 71 हजार, 402 संभावित डुप्लीकेट मतदाओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। इस कार्य में सभी 22 ब्लाकों का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयोेग के पोर्टल पर सत्यापन के बाद फीडिंग के आंकड़ों के अनुसार 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

एसआईआर के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की भी तैयारी चल रही है। जिसमें बीएलओ के माध्यम से सूची का सत्यापन कराया गया। जिसमें कुल पांच लाख, 29 हजार, 233 वैध मतदाता मिले हैं। जबकि दो लाख, 71 हजार, 202 डुप्लीकेट वोटरों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इन वोटरों की सत्यापन रिपोर्ट अपलोड होने के बाद वैध और डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या स्पष्ट हो गई है।
ब्लाकवार मतदाताओं की अंतिम स्थिति



    ब्लॉक का नाम संभावित मतदाता डुप्लीकेट वैध मतदाता


   मेंहनगर
   41,222
   35,308
   5,896


   ठेकमा
   50,718
   24,845
   25,813


   तरवा
   48,637
   42,353
   6,278


   बिलरियागंज
   29,540
   18,022
   11,457


   जहानागंज
   30,858
   19,166
   11,692


   पल्हनी
   48,998
   26,304
   22,692


   मार्टीनगंज
   31,169
   23,563
   6,606


   तहबरपुर
   34,990
   25,952
   9,035


   अजमतगढ़
   39,336
   24,930
   14,406


   अतरौलिया
   20,525
   15,265
   5,259


   कोयलसा
   31,168
   22,257
   8,911


   पल्हना
   23,430
   15,023
   8,407


   पवई
   41,227
   24,940
   16,287


   फूलपुर
   36,681
   25,369
   11,312


   मुहम्मदपुर
   31,211
   17,107
   14,105


   महराजगंज
   37,318
   22,601
   14,717


   मिर्जापुर
   31,415
   19,487
   11,928


   रानी की सराय
   32,189
   18,581
   13,608


   लालगंज
   46,566
   32,105
   14,461


   सठियांव
   34,933
   22,318
   12,615


   हरैया
   39,196
   22,538
   16,658



क्या कहते हैं अधिकारी


राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जो सूची उपलब्ध कराई गई थी, उसका सत्यापन पूरा हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। -राजाराम वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय/नगरीय निकाय।
Pages: [1]
View full version: UP Panchayat Chunav 2026: मतदाता सूची से हटाए गए 2.71 लाख डुप्लीकेट वोटर, आयोग की वेबसाइट पर डाटा अपलोड

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com