deltin33 Publish time 2025-12-9 23:40:40

Bihar Latest News : नेपाल में भारतीय नोट ले जाने पर प्रतिबंध हटने से बड़े व्यापारियों को लाभ

/file/upload/2025/12/5064192000073012469.webp

सिकटा- भिस्वा बार्डर पर आवाजाही करते लोग। जागरण



संवाद सूत्र, सिकटा (पश्चिम चंपारण ) : नेपाल में भारतीय नोट ले जाने पर प्रतिबंध हटने से दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों में नई गति आने की उम्मीद है। लंबे समय से नोट प्रतिबंध के कारण सीमा पार बड़े लेन-देन प्रभावित हो रहे थे, लेकिन अब फैसले के बाद खासकर बड़े व्यापारियों को राहत मिलेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारी अब आसानी से भुगतान कर सकेंगे, जिससे कारोबार की लागत घटेगी और निवेश के नए अवसर बनेंगे। भारतीय बाजार से सामान लेकर नेपाल भेजने वाले थोक व्यापारी और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े व्यवसायों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। इससे सीमा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में भी तेजी आएगी।

अब भारतीय 100, 200 और 500 रुपये का नोट लेकर नेपाल जाना आसान हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसकी अनुमति दे दी है। नेपाल में भारतीय नोटों पर लगी रोक को आरबीआई ने हटा दिया है। अब भारत से नेपाल या भूटान जाने वाले यात्री 25,000 रुपये तक की भारतीय मुद्रा अपने साथ ले जा सकेंगें।

वहीं वापसी में भी यही सीमा लागू रहेगी। इसे लेकर भारत व नेपाल को व्यापार में बढावा मिलेगी। पहले आरबीआई ने 100 से बड़े नोट ले जाने की दी अनुमति नही दी थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेपाल और भूटान के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए 100 रुपये से बड़े मूल्यवर्ग के भारतीय नोट 200 व 500 को ले जाने की छूट दे दी है। पहले भारतीय व्यवसायी व पर्यटकों को भारी कठिनाई होती थी।
बार्डर पर बदलना पड़ता था नोट

बेतिया के संजय प्रसाद ने बताया कि पहले नेपाल जाने के लिए बार्डर पर भारतीय नोटों को बदलकर नेपाली नोट लेने पड़ते थे। अब इससे छुटकारा मिल गया है।इसमें नेपाल राष्ट्र बैंक के नियमों के अनुसार 160.15 रुपये के बदले मात्र एक सौ रुपयें दिये जाते थे।

अब आरबीआई के नये नियमों के मुताबिक 25 हजार तक भारतीय नोट लेकर नेपाल के काठमांडू तक का यात्रा किया जा सकता है। वैसे इस नियम का असर सीमावर्ती नेपाल के इलाकों में नहीं है। इस क्षेत्रों में करेंसी के लेने देन में कोई परेशानी नही थी। भारतीय नोट का नेपाल के सीमाई बाजारों में आसानी से चलन था। वहीं नेपाली नोटों का भारतीय बाजारों में भी आराम से लेनदेन होता था।
सीमाई बाजारों पर कोई खास असर नहीं

नेपाल के भिस्वा के व्यवसायी शशि कुमार ने बताया कि आरबीआई के इस नये नियम से सीमाई बाजार नेपाल के भिस्वा, बंजारी, लंगड़ी, पोखरिया, जानकीटोला आदि में कोई खास असर नही है। इसका फायदा बड़े व्यवसायियों समेत पर्यटकों को मिलेगा। कुछ मामले में नेपाल के सीमाई व्यवसायी व लोगों को लाभ मिलेगा।

जिनके पास भारतीय नोटों की मोटी रकम पाये जाना पर पहले जब्त कर कार्रवाई हो जाती है। उसमें लोगों को राहत मिली है। वही सिकटा बाजार के व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बब्लू प्रसाद ने बताया कि आरबीआई के नये नियम से यहां के बाजार में कोई असर नही होने वाला है। पहले भी यहां के व्यवसायी नेपाली नोट से समानों की बिक्री करते थे। आज भी उसी तरह से चल रहा है।
Pages: [1]
View full version: Bihar Latest News : नेपाल में भारतीय नोट ले जाने पर प्रतिबंध हटने से बड़े व्यापारियों को लाभ

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com