cy520520 Publish time 2025-12-10 00:10:32

सावधान! नॉनस्टिक बर्तनों के साथ ये 5 काम करना सेहत पर पड़ सकता है भारी

/file/upload/2025/12/2754502804307476608.webp

नॉनस्टिक कुकवेयर: इन 5 चीजों से हो सकता है नुकसान (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ खास प्रकार की कुकिंग के लिए नॉनस्टिक कुकवेयर को ही ज्यादा सही माना जाता है, क्योंकि इसमें खाना चिपकता नहीं और तेल कम लगता है। वैसे सुविधाजनक माने जाने वाले नॉनस्टिक कुकवेयर्स की कुछ खामियां भी हैं जो इसे कुछ खास प्रकार के फूड आइटम के लिए उपयुक्त नहीं बनाती।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस आर्टिकल में हम जानेंगेकि नॉनस्टिक कुकवेयर में क्या चीजें पकाने से बचना चाहिए और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
पास्ता सॉस

अगर आप सॉस बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसके लिए नॉनस्टिक बरतन न चुनें। इनमें हीट एकसमान रूप से नहीं फैलती और रेसिपी को वो गहरा स्वाद नहीं मिल पाता। इतना ही नहीं लंबे समय तक नॉनस्टिक में खाना पकाते रहने से खाने में केमिकल रिलीज हो जाने का खतरा बढ़ जाता है।
खट्टी चीजें

ज्यादा एसिडिक चीजें जैसे टमाटर, सिट्रस फ्रूट्स नॉनस्टिक पैन में पकाना सही नहीं है। अपने नॉनस्टिक कुकवेयर्स को लंबे समय तक चलाने के लिए टमाटर युक्त खट्टी रेसिपी बनाने से बचें।
ज्यादा आंच पर पकाना

नॉनस्टिक कुकवियर्स को ज्यादा हीट पर कुकिंग करने के लिए नहीं बनाया जाता। लंबे समय तक इसमें कुक करते रहने से बरतन की कोटिंग निकलने लगती है। ऐसा होने से न केवल फूड आइटम में केमिकल जाने का खतरा रहता है, बल्कि बरतन भी जल्दी खराब हो जाते हैं।
खाने को स्टोर करना

जिस कुकवियर में खाना पका रहे हैं उसी बरतन में उसे स्टोर करना बड़ा आसान लगता है, लेकिन नॉनस्टिक पैन के साथ ऐसा करना सही नहीं है। खाने में मौजूद अम्ल नॉनस्टिक की कोटिंग को समय के साथ खराब करने लगता है। साथ ही हर बार खाना बनाने पर रेसिपीज में केमिकल जाने का खतरा बढ़ जाता है।
कुकिंग स्प्रे का इस्तेमाल

कुकिंग स्प्रे भले ही नुकसानदायक ना लगते हों, लेकिन ये आपके नॉनस्टिक कुकवेयर्स को डैमेज करते हैं। नॉनस्टिक स्प्रे में लेसिथिन जैसे इमल्सीफायर्स होते हैं जोकि बरतनों में चिपक जाते हैं और इन्हें साफ करना आसान नहीं होता।

यह भी पढ़ें- नॉनस्टिक कुकवियर्स में लंबे समय तक करना हैं कुकिंग, तो जरूर याद रखें रख-रखाव से जुड़ी ये बातें

यह भी पढ़ें- किचन का आम हिस्सा बन चुके हैं Non-Stick Cookware, लेकिन चुपके-चुपके पहुंचाते हैं 5 नुकसान
Pages: [1]
View full version: सावधान! नॉनस्टिक बर्तनों के साथ ये 5 काम करना सेहत पर पड़ सकता है भारी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com