Chikheang Publish time 2025-12-10 04:07:01

Uttarakhand: महिला कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय घेरा, नोकझोंक और हुई धक्का-मुक्की

/file/upload/2025/12/1847165170014112453.webp



जागरण संवाददाता, देहरादून : नर्सिंग बेरोजगार युवतियों के साथ प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा अभद्रता और थप्पड़ मारने की घटना के विरोध में महिला कांग्रेस सड़कों पर उतर आई।

उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर घेराव का प्रयास किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नर्सिंग बेरोजगार युवतियां भी शामिल हुईं।

मुख्यालय में घुसने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका तो दोनों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान सड़क पर जाम लगा रहे करीब 150 कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और एकता विहार धरना स्थल ले जाकर छोड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंगलवार को महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पुलिस मुख्यालय तक मार्च करते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने सरकार का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया।

प्रदर्शन स्थल पर माहौल कई बार तनावपूर्ण भी हो गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि रोजगार मांगने वाली बेटियों को थप्पड़ मारना सरकार की असंवेदनशीलता और दमनकारी मानसिकता का उदाहरण है।

युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना लोकतंत्र के मूल मूल्य का अपमान है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग युवतियां अपने अधिकारों और नौकरी की मांग कर रही थीं, लेकिन सरकार ने संवाद की जगह दमन का रास्ता चुना, जो किसी भी संवेदनशील सरकार के लिए शर्मनाक है।

महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा, प्रदेश महासचिव निधि नेगी, सुशीला शर्मा, पुष्पा पवार, अनुराधा तिवारी आदि मौजूद थीं।
महिला कांग्रेस ने रखीं तीन मांगें

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं। दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई, घटना की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच और नर्सिंग के लंबित रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।

यह भी पढ़ें- Dehradun में महिला पुलिसकर्मी ने नर्सिंग बेरोजगार को जड़ा थप्पड़, हाथापाई का वीडियो हुआ वायरल
Pages: [1]
View full version: Uttarakhand: महिला कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय घेरा, नोकझोंक और हुई धक्का-मुक्की

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com