deltin33 Publish time 2025-12-10 10:06:45

फरीदाबाद: डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीज परेशान, सरकार ने लगाया ESMA; वेतन रोकने के निर्देश जारी

/file/upload/2025/12/6443926525931026310.webp

फरीदाबाद के अस्पतालों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा।



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेस एसोसिएशन के आह्वान पर पहले दो दिन सोमवार और मंगलवार को हड़ताल रही थी। डाक्टर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सरकार सख्त, लगाया एस्मा

ऐसे में अब सरकार ने भी सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने डाक्टरों की हड़ताल को देखते हुए प्रदेश में एस्मा (आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून) लगा दिया है। ऐसे में हड़ताल पर गए डाक्टरों पर कार्रवाई की जा सकती है। एस्मा के तहत सरकार के पास आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिबंध लगाने और नियम तोड़ने पर उन पर कड़ी कार्रवाई करने का अधिकार होता है।

डाक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था बनाए रखने को ईएसआइ अस्पताल और अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कालेज के डाक्टरो से नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सेवएं ली गईं।
प्रदेश स्तर पर हुई बैठक

जिला एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को प्रदेश स्तर पर बैठक हुई थी। बैठक में ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई है। उधर अब स्वास्थ्य निदेशालय भी हड़ताली डाक्टरों के खिलाफ सख्त हो गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने पत्र जारी कर हड़ताल में शामिल होने वाले डाक्टरों को वेतन नहीं जारी करने के आदेश दिए हैं।
Pages: [1]
View full version: फरीदाबाद: डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीज परेशान, सरकार ने लगाया ESMA; वेतन रोकने के निर्देश जारी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com