Chikheang Publish time 2025-12-10 10:36:16

Bihar AQI Level: पटना सहित 10 शहरों की हवा बहुत खराब, प्रदेश में 335 AQI के साथ समनपुरा सबसे प्रदूषित

/file/upload/2025/12/7272037636364628612.webp

प्रदेश में 335 एक्यूआइ के साथ समनपुरा की हवा सबसे प्रदूषित। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पटना। पटना सहित 10 शहरों की हवा दूसरे दिन भी खराब श्रेणी में रही । पटना, आरा, बेगूसराय, भागलपुर, बिहारशरीफ, बक्सर, छपरा, हाजीपुर, मुंगेर, राजगीर की हवा को खराब श्रेणी में रखा गया है।

सबसे प्रदूषित शहरों में राजधानी के समनपुरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 एवं 276 एक्यूआई के साथ मुंगेर की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। प्रदेश में 93 एक्यूआई के साथ समस्तीपुर की हवा स्वच्छ रही।

राजधानी के दानापुर में 225, तारामंडल में 274, मुरादपुर में 198, एवं राजवंशी नगर में 179 एक्यूआई दर्ज किया गया। राजधानी के समनपुरा की हवा सबसे खराब श्रेणी में रहने के कारण इसे रेड (लाल) जोन में रखा गया।
घटता बढ़ता रहता है प्रदूषण का स्तर

सर्द दिनों में तापमान में गिरावट आने के साथ हवा का घनत्व बढ़ता है। मौसम विज्ञानी के अनुसार हवा में घनत्व बढ़ने और तापमान कम होने के कारण प्रदूषित हवा नीचे रह जाती है। ऐसे में वह धुंध की तरह दिखती है। कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर घटता-बढ़ता रहता है। प्रदेश की भौगोलिक संरचना के आधार पर शहर की वायु गुणवत्ता प्रभावित होती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मिट्टी ठोस नहीं होने के कारण हवा में धूलकण की मात्रा अधिक हो जाती है। गर्म हवा ऊपर उठने के साथ ठंडी हवा नीचे आती है। इससे वायुमंडल में व्याप्त धूकलण जमा होने लगते हैं।

पश्चिमी हवा में व्याप्त धूलकणों की वजह से शहर की वायु गुणवत्ता पर असर पड़ता है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हो रहे निर्माण कार्य के कारण हवा का स्तर खराब होता है। अलग-अलग जगहों पर लगातार सड़कों पर पानी का छिड़काव कर हवा को स्वच्छ रखा जा सकता है।
प्रमुख शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक



    शहर AQI स्तर


   मुंगेर
   276
   बेहद खराब


   आरा
   272
   बेहद खराब


   भागलपुर
   271
   बेहद खराब


   बिहारशरीफ
   267
   बेहद खराब


   राजगीर
   260
   बेहद खराब


   छपरा
   254
   खराब


   बक्सर
   248
   खराब


   हाजीपुर
   222
   खराब


   पटना
   215
   खराब


   सासाराम
   195
   मध्यम


   सहरसा
   190
   मध्यम


   गया
   168
   मध्यम


   मुजफ्फरपुर
   156
   मध्यम


   मोतिहारी
   150
   संतोषजनक


   बेतिया
   148
   संतोषजनक


   सिवान
   146
   संतोषजनक


   किशनगंज
   145
   संतोषजनक


   बेगूसराय
   117
   संतोषजनक


   समस्तीपुर
   93
   अच्छा



वायु गुणवत्ता की श्रेणी



      


    श्रेणी AQI मान प्रभाव


   अच्छा
   0 - 50
   हवा की गुणवत्ता अच्छी है, कोई खतरा नहीं


   संतोषजनक
   51 - 100
   हल्का प्रदूषण, संवेदनशील लोगों को सावधानी बरतें


   मध्यम प्रदूषित
   101 - 200
   संवेदनशील लोग असुविधा महसूस कर सकते हैं


   खराब
   201 - 300
   सभी लोगों को सांस की तकलीफ हो सकती है


   बहुत खराब
   301 - 400
   लंबे संपर्क से गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव


   गंभीर
   401 - 500
   स्वास्थ्य के लिए खतरनाक, आपातकालीन स्थिति


Pages: [1]
View full version: Bihar AQI Level: पटना सहित 10 शहरों की हवा बहुत खराब, प्रदेश में 335 AQI के साथ समनपुरा सबसे प्रदूषित

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com