LHC0088 Publish time 2025-12-10 16:07:28

Rajasthan VDO Result Date 2025: इस डेट को आएगा राजस्थान VDO रिजल्ट, RSSB अध्यक्ष अलोक राज ने साझा की डिटेल

/file/upload/2025/12/5988936925494754994.webp

Rajasthan VDO Result 2025: 12 दिसंबर को नतीजे होंगे घोषित।



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष अलोक राज की ओर से सोशल मीडिया हैंडल X पर किये गए ट्वीट के मुताबिक 12 दिसंबर 2025 तक रिजल्ट जारी होने का प्रयास है। ऐसे में अभ्यर्थी तैयार रहें अगले एक या दो दिन में इस भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कहां और कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे

आरएसएसबी की ओर से रिजल्ट की घोषणा मेरिट लिस्ट के रूप में ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर की जाएगी। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर/ नाम दर्ज होंगे। रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

[*]राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in विजिट करना होगा।
[*]वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
[*]इसके बाद आपको ग्राम विकास आधिकारी (VDO) भर्ती रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
[*]अब स्क्रीन पर PDF ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें।
[*]इसके बाद मेरिट लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
/file/upload/2025/12/736476448449867524.jpg
नतीजों के साथ कटऑफ भी होगा जारी

रिजल्ट जारी होने के साथ आयोग की ओर से कटऑफ भी जारी किया जायेगा। जो अभ्यर्थी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित कटऑफ मार्क्स प्राप्त कर लेंगे वे ही भर्ती के लिए सफल माने जायेंगे।

आरएसएसबी की ओर से ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2 नवंबर 2025 को करवाया गया था। एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 11 बजे से लेकर अपरान्ह 2 बजे तक थी।
कितने पदों पर होगी भर्ती

आरएसएसबी की ओर से ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के माध्यम से कुल 850 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 683 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 167 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- SSC GD Constable 2026: जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती की स्टेट एवं फोर्स वाइज डिटेल जारी, 25487 पदों के लिए इस डेट तक फॉर्म भरने का मौका
Pages: [1]
View full version: Rajasthan VDO Result Date 2025: इस डेट को आएगा राजस्थान VDO रिजल्ट, RSSB अध्यक्ष अलोक राज ने साझा की डिटेल

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com