कंपनी देशी लेकिन CEO विदेशी, भारत की वो एयरलाइंस जिनकी कमान विदेशियों के हाथ; लिस्ट में टाटा का भी नाम
/file/upload/2025/12/7432666182828973278.webpकंपनी देशी लेकिन CEO विदेशी, भारत की वो एयरलाइंस जिनकी कमान विदेशियों के हाथ; लिस्ट में टाटा का भी नाम
नई दिल्ली। भारत का एक मजबूत एयर ट्रैवल नेटवर्क है जो इसे दुनिया भर के कई देशों से जोड़ता है। लोग काम, पढ़ाई, छुट्टियों और बिजनेस के लिए यात्रा करते हैं, और एयरलाइंस इन यात्राओं को आसान और आरामदायक बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। ये एयरलाइंस भारत के बड़े शहरों को दुनिया भर के मशहूर जगहों से जोड़ती हैं, जिससे यात्रियों को अलग-अलग महाद्वीपों तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलती है। इनके बारे में जानने से यात्रियों को सबसे अच्छा ट्रैवल ऑप्शन चुनने में मदद मिलती है। वैसे तो ऐसी की एयरलाइंस हो जो भारत से दूसरे देशों और विदेशों से भारत आती और जाती है। लेकिन आज के इस लेख में हम उन भारतीय एयरलाइंस कंपनियों की बात करेंगे जिनके CEO विदेशी हैं।
भारत का घरेलू हवाई परिवहन बाज़ार दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है, जो बढ़ते मिडिल-क्लास की इनकम, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने वाली UDAN जैसी सरकारी नीतियों और कम लागत वाली, कुशल हवाई यात्रा की मांग से प्रेरित है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भारत में कौन-कौन सी एयरलाइंस हैं । List Of Airlines in India
एयरलाइन
स्थापित
मुख्यालय
इंडिगो
2006
गुरुग्राम, हरियाणा
एयर इंडिया
1932
गुरुग्राम, हरियाणा
विस्तारा
2015
गुरुग्राम, हरियाणा
स्पाइसजेट
2005
गुरुग्राम, हरियाणा
एयर इंडिया एक्सप्रेस
2013
बेंगलुरु, कर्नाटक
अकासा एयर
2022
मुंबई, महाराष्ट्र
एलाइंस एयर
1996
नई दिल्ली
स्टार एयर
2019
बेंगलुरु, कर्नाटक
फ्लाईबिग
2020
गुवाहाटी, असम
वो भारतीय एयरलाइंस जिनके CEO हैं विदेशी?
भारत की दो सबसे प्रमुख एयरलाइंस Indigo और Air India जिनके हिस्सेदारी सबसे अधिक है के CEO विदेशी है। Indigo के CEO पीटर एल्बर्स हैं जो 2022 से इस पद पर बने हुए हैं। वहीं, टाटा ग्रुप की Air India के CEO कैंपबेल विल्सन हैं। वह, भी 2022 से इस पद पर बने हुए हैं। दोनों ही विदेशी नागरिक हैं।
एयर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन के पास न्यूजीलैंड की नागरिकता है, वह मूल रूप से क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड के रहने वाले हैं और उन्होंने टाटा ग्रुप के तहत एयर इंडिया का नेतृत्व करने से पहले अपने देश में सिंगापुर एयरलाइंस से अपने लंबे एविएशन करियर की शुरुआत की थी।
इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स के पास डच (नीदरलैंड) नागरिकता है। उनका जन्म नीदरलैंड में हुआ था और उन्होंने इंडियन लो-कॉस्ट करियर में शामिल होने से पहले अपने करियर का ज्यादातर समय KLM रॉयल डच एयरलाइंस में बिताया। हालांकि अब वह भारत में रहते हैं और इसे ही अपना घर मानते हैं, लेकिन मूल रूप से वह डच नागरिक हैं।
भारत में प्रमुख इंटरनेशनल एयरलाइंस की लिस्ट
[*]अमीरात
[*]सिंगापुर एयरलाइंस
[*]लुफ्थांसा
[*]कतार वायुमार्ग
[*]ब्रिटिश एयरलाइंस
[*]थाई एयरवेज
[*]एतिहाद एयरवेज
यह भी पढ़ें- Rakesh Gangwal: कौन हैं राकेश गंगवाल जिन्होंने बनाई भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, अब धड़ाधड़ क्यों बेच रहे शेयर
Pages:
[1]