Chikheang Publish time 2025-12-10 21:07:52

RJD को बड़ा झटका, नीतीश कुमार को हराने वाले पूर्व सांसद ने छोड़ी पार्टी, लालू प्रसाद को इस्‍तीफा भेजा

/file/upload/2025/12/7005074518821838622.webp

पूर्व सांसद व‍िजय कृष्‍ण ने लालू प्रसाद को भेजा इस्‍तीफा। जागरण आर्काइव



डिजिटल डेस्‍क, पटना। Bihar Politics: बिहार चुनाव में शिकस्‍त झेलने के बाद राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) को एक और झटका लगा है। पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व सांसद विजय कृष्‍ण ने पार्टी छोड़ दी है। बिहार सरकार में कई बार मंत्री रहे विजय कृष्‍ण ने 2004 के लोकसभा चुनाव में बाढ़ सीट पर जदयू उम्‍मीदवार के रूप में बिहार के वर्तमान सीएम नीतीश कुमार को हराकर सनसनी फैला दी थी।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


74 साल के विजय कृष्‍ण ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को अपना इस्‍तीफा भेजा है। इसमें राजनीति से अलग होने की जानकारी दी है। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को संबोध‍ित अपने इस्‍तीफे में उन्‍होंने लिखा है- मैंने दलगत और सक्र‍ि‍य राजनीत से अलग होने का निर्णय लिया है। उन्‍होंने लिखा है कि वे राजद की प्राथम‍िक सदस्यता व सभी संगठनात्‍मक पदों से त्‍यागपत्र देते हैं। इसे स्‍वीकार करने का आग्रह भी किया है।
कुछ समय जदयू में भी रहे व‍िजय कृष्‍ण


वे 2009 में राजद से टिकट नहीं म‍िलने पर कुछ समय जदयू में भी रहे थे। हालांक‍ि एक वर्ष बाद ही राजद में लौट गए। 2010 के विधानसभा चुनाव के दौरान राजद में लौटने वाले विजय कृष्‍ण एक मर्डर केस में भी आरोपित हो गए थे।

उस मामले में 2013 में कोर्ट विजय समेत चार लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद वे जेल चले गए। उस मामले में 2022 में वे बरी होने के बाद करीब 10 वर्षों बाद जेल से बाहर आए थे।

समाजवादी नेता रहे विजय कृष्‍ण 1977 में जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव बने। इसके बाद जनता दल के उम्‍मीदवार के रूप में 1990 और 1995 लगातार दो बार बाढ़ सीट से व‍िधायक चुने गए। लालू और राबड़ी सरकार में इन्‍हें मंत्री बनाया गया।

1999 में नीतीश कुमार ने इन्‍हें पराजित किया था। इसके बाद 2004 में राजद ने उन्‍हें नीतीश कुमार के खिलाफ बाढ़ से उम्‍मीदवार बनाया और वे जीत गए।
Pages: [1]
View full version: RJD को बड़ा झटका, नीतीश कुमार को हराने वाले पूर्व सांसद ने छोड़ी पार्टी, लालू प्रसाद को इस्‍तीफा भेजा

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com