cy520520 Publish time 2025-12-11 02:37:53

गोवा अग्निकांड : नाइटक्लब के एक मालिक की अस्पताल से हुई गिरफ्तारी, लूथरा ब्रदर्स की अब भी तलाश जारी

/file/upload/2025/12/5850011396191669969.webpSaurav and Gaurav Goa incident (2)



राकेश कुमार सिंह, नई दिल्ली। गोवा पुलिस ने उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में हुए अग्निकांड में क्लब के एक मालिक अजय गुप्ता को दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से वह मोबाइल बंद करके फरार चल रहा था। पुलिस का दबाव जब बढ़ा तो वह पीठ में तेज दर्द का बहाना बनाकर लाजपत नगर स्थित इंस्टीट्यूट आफ ब्रेन एंड स्पाइन (आईबीएस) अस्पताल में भर्ती हो गया था। बीती मंगलवार रात गोवा पुलिस अस्पताल पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार सुबह अस्पताल से छुट्टी होने के बाद अजय को गिरफ्तार कर लिया गया। साकेत कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर गोवा पुलिस उसे गोवा ले गई है। पुलिस नाइटक्लब के दूसरे मालिक सुरेंद्र कुमार खोसला की तलाश में गोवा, मुंबई व दिल्ली समेत कई राज्यों में छापेमारी कर रही है।

पुलिस को जांच में पता चला है कि अरपोरा गांव में जिस प्राॅपर्टी पर रोमियो लेन नाम से दो नाइटक्लब बने हैं, वह जमीन सुरेंद्र सिंह खोसला की है। वह मूलरूप से गोवा का ही रहने वाला है। गोवा पुलिस का कहना है कि आरोपित अजय गुरुग्राम के सुशांत लोक का रहने वाला है। अब तक की जांच में नाइटक्लब के तीन मालिक होने का पता चला है।

वहीं, गौरव लूथरा व सौरव लूथरा और सुरेंद्र खोसला के पकड़े जाने के बाद पता चल सकेगा कि क्लब में सुरेंद्र की हिस्सेदारी है या नहीं। गोवा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि बीते शनिवार रात हुए अग्निकांड के अगले दिन रविवार को गोवा पुलिस ने सीबीआइ की इंटरपोल के जरिये लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) नोटिस जारी कराया है।

एलओसी जारी करने पर गोवा पुलिस को जब मुंबई इमिग्रेशन से दोनों भाइयों के रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे इंडियो एयरलाइंस से मुंबई से थाईलैंड के फुकेट भागने की सूचना मिली तो दोनों के खिलाफ मंगलवार को इंटरपोल से ब्लू कार्नर नोटिस भी जारी करा दिया गया है।
जमीन पर कब्जा करके बनाया था नाइटक्लब

गोवा पुलिस को पता चला है कि जब यह अग्निकांड हुआ तभी लूथरा बंधुओं ने देश से भागने की तैयारी कर ली थी। देर रात करीब सवा एक बजे उन्होंने एमएमटी प्लेटफार्म पर थाईलैंड के लिए टिकट बुक करा ली थी। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां थाईलैंड की एजेंसियों से लगातार संपर्क में हैं। पुलिस का दावा है कि लूथरा बंधुओं दो से तीन दिन में पकड़ लिया जाएगा।

गोवा के पुलिस अधिकारी का कहना है कि उत्तरी गोवा में 2023 में लूथरा ब्रदर्स ने रोमियो लेन नाइटक्लब खोला था। उन्होंने 1685 वर्ग मीटर सरकारी जमीन को भी कब्जा कर उसपर होटल व शराब पीने का ओपन एरिया बना रखा था, जिसे मंगलवार को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। लूथरा ब्रदर्स को अवैध तरीके से फायदा पहुंचाने वाले तीन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं कई अन्य के खिलाफ जांच जारी है।

इस मामले में गोवा पुलिस पहले पांच आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर व मैनेजर भरत कोहली है। भरत, सब्जी मंडी का रहने वाला है। इसे तीन दिन पहले दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार किया गया।
मुखर्जी नगर में 12 सालों से रह रहे थे लूथरा ब्रदर्स

मुखर्जी नगर के आउटम लेन में लूथरा ब्रदर्स अपने परिवार के साथ 12 सालों से रह रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन साल पहले उसने पुराने घर को तोड़कर नए सिरे से नीचे पार्किंग के साथ 160 गज की चार मंजिला कोठी बनाई थी। हर फ्लोर पर छह से आठ एयर कंडीशन लगे हैं। पड़ोसियों ने बताया कि तीन दिन पहले तक परिवार के सदस्य यहां थे, लेकिन दो दिन से घर बंद पड़ा है। पड़ोसियों की लूथरा फैमिली से कम बात होती थी। दो दिन पहले गोवा पुलिस, दिल्ली पुलिस के साथ वहां जाकर अरेस्ट वारंट का नोटिस चस्पा किया दिया।
2022 में लूथरा बदर्स से मिला था आरोपित अजय

2022 में बुराड़ी में मारे गए अमित गुप्ता से आरोपित अजय गुप्ता का लिंक जुड़ रहा है। अमित दिल्ली पुलिस के आइपीएस और आरपीएस अधिकारियों के पैसे बार, क्लब और होटलों में लगाने का काम करता था। उसी ने 2022 में लूथरा ब्रदर्स का परिचय गुरुग्राम के अजय गुप्ता से कराया था। अमित ने अजय गुप्ता को बोला था कि लूथरा का रियल एस्टेट का बड़ा काम है ही। अगर वह लूथरा ब्रदर्स के साथ बार के धंधे में भी पैसा लगाता है तो उसे फायदा होगा। इसके बाद अजय गुप्ता, लूथरा ब्रदर्स से जुड़ गया था। कुख्यात गोगी के शूटर दीपक बाक्सर ने अमित गुप्ता की बुराड़ी में हत्या करा दी थी। अमित के मारे जाने से कई आइएएस और आइपीएस के अरबों रुपए डूब गए थे।
लूथरा बंधु को कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम राहत

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपित सौरभ व गौरव लूथरा को रोहिणी कोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिली है। अतिरक्त सत्र न्यायाधीश ने लूथरा बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई एक दिन के लिए टाल दी है। न्यायालय ने अग्रिम जमानत याचिका पर गोवा पुलिस से जवाब मांगा है। याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।

आरोपितों की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को रोहिणी जिला कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें चार सप्ताह की ट्रांजिट अग्रिम जमानत की मांग की गई कि थाईलैंड से दिल्ली लौटने के बाद उन्हें गिरफ्तार न किया जाए।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना ने याचिका पर सुनवाई की। राज्य सरकार के वकील ने कहा कि अग्रिम जमानत याचिका की प्रति आज ही मिली है। इसलिए हमें सात दिन का समय दिया जाए। अधिवक्ता ने कोर्ट को यह भी बताया कि आरोपित देश छोड़कर भाग चुके हैं। वहीं गोवा कोर्ट आरोपित के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर चुकी है।

इसके बाद न्यायाधीश ने गोवा सरकार को सभी जरूरी जानकारी के साथ अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। इससे पहले आरोपित के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि क्लब का संचालन लूथरा बंधु नहीं करते हैं, उनके बिजनेस पार्टनर व मैनेजर करते हैं। फिलहाल लूथरा बंधु बिजनेस के लिए थाईलैंड गए हैं।

यह भी पढ़ें- गोवा अग्निकांड: जब जल रहा था नाइटक्लब, उस वक्त क्या कर रहे थे लूथरा ब्रदर्स? जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Pages: [1]
View full version: गोवा अग्निकांड : नाइटक्लब के एक मालिक की अस्पताल से हुई गिरफ्तारी, लूथरा ब्रदर्स की अब भी तलाश जारी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com