deltin33 Publish time 2025-12-11 12:06:31

SIP Calculation: 5000 रुपये की एसआईपी से कब बनेगा ₹20 लाख का फंड, पढ़ें गुणा-गणित

/file/upload/2025/12/6499101995016298862.webp



म्यूचुअल फंड आज निवेशकों का पसंदीदा निवेश विकल्प बन गया है। इसमें निवेश के लिए ज्यादातर लोग एसआईपी का चयन करते हैं। एसआईपी के जरिए आप किस्तों में निवेश करते हैं, जिससे निवेश रकम भी कम लगती है और थोड़ा-थोड़ा निवेश कर बड़ा फंड तैयार हो जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि एसआईपी के जरिए निवेश करते समय आपको धैर्य रखना पड़ता है। आज हम एसआईपी कैलकुलेशन की मदद से समझेंगे कि हर महीने 5000 रुपये की एसआईपी से 20 लाख का फंड कब तक बनकर तैयार होगा?
कैलकुलेशन

[*]निवेश रकम- हर महीने 5000 रुपये
[*]निवेश रिटर्न- 12 फीसदी


अगर कोई व्यक्ति हर महीने 5000 रुपये निवेश करता है और उसे 20 लाख का फंड तैयार करना है, तो 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से उसे 14 साल तक निवेश करना होगा। इन 14 सालों में आपका केवल मूलधन ही 8,40,000 रुपये बन जाएगा। इसके साथ ही आपको केवल रिटर्न में ही 13,42,000 रुपये मिल सकते हैं। 14 साल बाद आपको 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 21,82,000 रुपये मिल सकते हैं।
इस फंड ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?

निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड इस साल देश का सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला फंड बना है। इसने एक साल में 41 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका एक्सपेंस रेश्यो 1.04 फीसदी है। साथ ही इसका AUM 421.5085 करोड़ रुपये है।

इसके साथ ही आदित्य बिड़ला SL Intl. इक्विटी फंड ने एक साल में 28.70 फीसदी रिटर्न दिया है। हालांकि इसका एक्सपेंस रेश्यो 2.08 फीसदी है। ये निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड के एक्सपेंस रेश्यो से डबल है।



   
नाम
   
AUM
   
एक्सपेंस रेश्यो
   
एक साल का रिटर्न


   
निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड
   
421.5085
   
1.04
   
41.58657852


   
आदित्य बिड़ला SL Intl. इक्विटी फंड
   
273.5061
   
2.08
   
28.70772058


   
ICICI प्रू NASDAQ 100 इंडेक्स फंड
   
2664.759
   
0.61
   
27.57125155


   
मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड
   
3892.074
   
0.44
   
26.72056534


   
आदित्य बिड़ला SL निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड
   
766.3721
   
0.31
   
25.99766475




हालांकि ये कहा जाता है कि केवल रिटर्न देखकर नहीं,रिस्क फैक्टर्स को ध्यान में रखकर भी निवेश करना चाहिए।
(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Pages: [1]
View full version: SIP Calculation: 5000 रुपये की एसआईपी से कब बनेगा ₹20 लाख का फंड, पढ़ें गुणा-गणित

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com