cy520520 Publish time 2025-12-11 12:37:47

पहली ट्रिप में सहारनपुर से लखनऊ के लिए एक मिनट की देरी से रवाना हुई वंदे भारत, 90 फीसदी सीटें रहीं खाली

/file/upload/2025/12/57757874753788563.webp

हारनपुर के प्लेट फार्म नम्बर - 2 से गोतीनगर के लिए रवाना होती वंदे भारत ट्रेन।



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार सहारनपुर-लखनऊ (गोमतीनगर) वंदे भारत ट्रेन पहली ट्रिप के लिए एक मिनट की देरी से रवाना हुई।

गाड़ी संख्या 26503 वंदे भारत एक्सप्रेस का सहारनपुर से चलने का समय सुबह 5:05 बजे निर्धारित है। बुधवार को पहली ट्रिप में यह ट्रेन एक मिनट देरी से सुबह 5:06 बजे रवाना हुई। आठ कोच व 530 सीट वाली ट्रेन में शताब्दी एक्सप्रेस की तर्ज पर एसी चेयरकार व एक्जक्यूटिव क्लास मात्र दो श्रेणी रखी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रथम दिन ट्रेन में 10 प्रतिशत यात्रियों ने सफर की शुरुआत की तथा ट्रेन में सहारनपुर से 50 यात्रियों ने सफर किया, जबकि 90 प्रतिशत सीट खाली रहीं।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में बांग्लादेशी–रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया ऑपरेशन टॉर्च, 35 लोग मिले संदिग्ध

उधर गाड़ी संख्या 26504 लखनऊ से दोपहर 3:10 बजे चलकर रात 11:50 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-दो पर पहुंची थी। लखनऊ के लिए आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण ट्रेन मिलने से यात्रियों में खुशी का माहौल है।
----------------
उपलब्धि करार दे रहे यात्री


सहारनपुर से लखनऊ के लिए समस्त सुविधाओं से युक्त नई ट्रेन मिलना वास्तव में जिले की बड़ी उपलब्धि है। इस मार्ग की अन्य ट्रेनों की अपेक्षा वंदे भारत में न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि सफर भी आरामदायक रहेगा।

                                                                                    अब्बास अली, यात्री सहारनपुर।

मोदी सरकार जिस प्रकार जनता को नित नई सुविधाएं देने में लगी है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। नई वंदे भारत ट्रेन का सहारनपुर जैसे पिछड़े क्षेत्र से संचालित कराना वास्तव में सराहनीय कदम है।
                              


                                                                                       शिखा, यात्री वंदे भारत
Pages: [1]
View full version: पहली ट्रिप में सहारनपुर से लखनऊ के लिए एक मिनट की देरी से रवाना हुई वंदे भारत, 90 फीसदी सीटें रहीं खाली

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com