Chikheang Publish time 2025-12-11 13:06:53

SIR In UP: आगरा जिले में 7.50 लाख मतदाताओं के कट सकते हैं नाम, यहां 100 प्रतिशत हो गया कार्य

/file/upload/2025/12/5453172664099916862.webp

बाह,खेरागढ़ और फतेहपुर सीकरी में सौ प्रतिशत हो गया कार्य। जागरण



जागरण संवाददाता, आगरा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान अब अंतिम चरण में है।अब तक बीएलओ 34.90 लाख मतदाताओं तक पहुंच चुके हैं। बाह, फतेहपुर सीकरी और खेरागढ़ में सौ प्रतिशत डिजिटलाइजेशन हो चुका है। एसआइआर में जिले में 7.50 लाख मतदाता ऐसे चिन्हित हुए हैं, जिनके गणना प्रपत्र नहीं भरे हैं।अब इनके नाम मतदाता सूची से कट सकते हैं।इन सभी के स्वजन को प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाएंगे।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले में कुल 36.71 लाख मतदाता हैं।इन सभी के घर तक जाने के लिए प्रशासन ने बीएलओ बनाए हैं।ये सभी बूथ स्तर पर जाकर एसआइआर का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही राजनीतिक दलों की ओर से बनाए गए बूथ लेबल एजेंट भी सहयोग कर रहे हैं।एसआइआर का कार्य 12 दिसंबर तक चलेगा।

बुधवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी फतेहाबाद क्षेत्र में और एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान दक्षिण विधान सभा क्षेत्र में निरीक्षण को निकले। उन्होंने कई बूथों पर जाकर बीएलओ और मतदाताओं से बात की। एडीएम सिटी ने बताया कि बुधवार शाम तक 34.90 लाख मतदाताओं तक बीएलओ पहुंच चुके हैं।

इनमें से 27.32 लाख मतदाताओं के डाटा का डिजिटलाइजेशन भी किया जा चुका है। 7.50 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनके गणन प्रपत्र जमा नहीं हुए हैं। इनमें एक लाख से अधिक मृतक हैं। करीब तीन लाख ऐसे हैं जो स्थाई रूप से शिफ्ट हो चुके हैं।

वहीं 40 हजार से अधिक डुप्लीकेट मतदाता हैं। केवल 1.10 लाख मतदाता ऐसे बचे हैं, जहां बीएलओ संपर्क कर रहे हैं।बाह, फतेहपुर सीकरी और खेरागढ़ में एसआइआर का कार्य पूरा हो चुका है। यहां सौ प्रतिशत मतदाताओं का डाटा डिजिटलाइज हो चुका है। एत्मादपुर में 97.6, ग्रामीण में 98.9, दक्षिण में 95.8 और फतेहाबाद में 99.5 प्रतिशत डाटा डिजिटलाइज हो गया है।

यह भी पढ़ें- SIR In UP: गोरखपुर में 98.5 प्रतिशत गणना प्रपत्र हुए फीड, कटेंगे 6.24 लाख नाम

छावनी विधान सभा क्षेत्र में सबसे कम 90.3 प्रतिशत मतदाताओं का डाटा डिजिटलाइज हुआ है।दक्षिण विधान सभा क्षेत्र में 95.8 प्रतिशत डाटा डिजिटलाइज हुआ है। यहां बुधवार को उच्च शिक्षा मंत्री ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाए।एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान का कहना है कि जिले में 7.50 लाख लाेग ऐसे हैं, जिनके गणना प्रपत्र नहीं भरे गए हैं।

इनमें मृतक, शिफ्ट हुए, अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। अनुपस्थित मतदाताओं की तलाश की जा रही है। अन्य के नाम काटने को उनके स्वजन को 16 दिसंबर के बाद नोटिस दिया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: SIR In UP: आगरा जिले में 7.50 लाख मतदाताओं के कट सकते हैं नाम, यहां 100 प्रतिशत हो गया कार्य

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com