दिल्ली: तड़के 4 बजे ACB का बड़ा एक्शन, स्निग्धा सिंह की तलाश में वसंत विहार और जॉइंट सेक्रेटरी के घर पर छापे
/file/upload/2025/12/2526166469353774485.webpराज्य ब्यूरो, रांची। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज सुबह करीब 4 बजे दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ये छापे हजारीबाग भूमि घोटाला और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार चल रही स्निग्धा सिंह (पत्नी –विनय सिंह) की तलाश में मारे गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एसीबीके एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, यह कार्रवाई जांच में निर्णायक मोड़ है। आने वाले कुछ दिनों में कई और बड़े खुलासे होंगे। स्निग्धा सिंह अभी भी फरार हैं और ACB उनकी तलाश में जुटी हुई है। मनी ट्रेल में पूर्व आईएएस विनय चौबे से भी कनेक्शन जुड़ रहा है।
ACB की तकनीकी सेल ने कई दिनों तक डिजिटल सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग के बाद यह कार्रवाई की। हालांकि स्निग्धा सिंह दोनों जगहों से भागने में कामयाब रहीं, लेकिन उनके बेटे सनत सिंह मौके पर मौजूद थे।
छापे पड़े ये दो जगहें
[*]वसंत विहार स्थित नई खरीदी गई लग्जरी प्रॉपर्टी C-24
[*]भारत सरकार के एक जॉइंट सेक्रेटरी (भारतीय डाक सेवा) का सरकारी आवास
बेटे सनत सिंह से पूछताछ में बड़े खुलासे
सनत सिंह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने मां के मौजूदा ठिकाने, विनय चौबे-विनय सिंह-स्निग्धा सिंह के आपसी संबंधों और पैसे के लेन-देन के तरीकों की अहम जानकारी दी है। फिलहाल सनत सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है, सिर्फ पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है।
क्या-क्या बरामद हुआ?
[*]कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त
[*]वसंत विहार की C-24 प्रॉपर्टी को बेनामी संपत्ति के तौर पर इस्तेमाल करने के सबूत मिले
[*]प्रारंभिक जांच में पता चला कि विनय चौबे की काली कमाई इसी प्रॉपर्टी के जरिए घुमाई जा रही थी
ACB को अब क्या उम्मीद है?
[*]आज की छापेमारी और सनत सिंह की पूछताछ से ACB को इन मामलों में बड़ी सफलता की उम्मीद है:
[*] हजारीबाग भूमि घोटाले की पूरी साजिश का खुलासा
[*]आबकारी घोटाले में आए पैसे का ट्रेल
[*]विनय चौबे के बेनामी संपत्ति नेटवर्क का पता
[*]मनी लॉन्ड्रिंग का पूरा हिसाब-किताब
Pages:
[1]