cy520520 Publish time 2025-12-11 14:07:01

Mumbai में ठाणे के पास मछली पकड़ने के दौरान हादसा, धनबाद के मजदूर की समुद्र में बोट से गिरकर मौत

/file/upload/2025/12/1206195830519960144.webp

समुद्र में बोट से गिरकर मजदूर की मौत। (सांकेतिक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, टुंडी (धनबाद)। महाराष्ट्र के मुंबई में ठाणे के नजदीक समुद्र में हादसे के दौरान धनबाद के टुंडी के मजदूर की मौत की खबर है। टुंडी थाना क्षेत्र के लोधरिया बाउरी टोला निवासी 34 वर्षीय प्रवासी मजदूर जगरनाथ बाउरी की महाराष्ट्र के ठाणे में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना मंगलवार दोपहर की है, जब जगरनाथ समुद्र में मछली मारने के लिए निकली समाधान बोट कंपनी की नाव पर काम कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बोट से समुद्र में गिर पड़ा और तेज लहरों में डूब गया। हादसे के समय अन्य मजदूरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

देर रात कंपनी की ओर से फोन पर जगरनाथ की मौत की सूचना उसके परिवार वालों को दी गई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी सवित्री देवी, दस वर्षीय बेटे राज और आठ वर्षीय शिवम का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं वृद्ध मां बुनी देवी बेसब्री से बेटे के पार्थिव शरीर के घर पहुंचने का इंतजार कर रही हैं।

जगरनाथ करीब नौ वर्षों से समाधान बोट कंपनी में काम कर रहा था। तीन माह पहले वह अपने छोटे भाई को भी इसी कंपनी में काम दिलाने के लिए साथ ले गया था। परिजनों ने बताया कि कंपनी ने घटना के बाद किसी तरह की आर्थिक सहायता देने से साफ इनकार कर दिया है, जिससे परिवार की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उधर, कंपनी की ओर से जगरनाथ का शव ट्रेन से धनबाद भेजा जा रहा है, जो बुधवार देर रात या गुरुवार सुबह तक पहुंचने की संभावना है।

परिवार और गांव के लोगों ने बताया कि जगरनाथ बेहद मेहनती और मिलनसार स्वभाव का था। उसकी अचानक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
Pages: [1]
View full version: Mumbai में ठाणे के पास मछली पकड़ने के दौरान हादसा, धनबाद के मजदूर की समुद्र में बोट से गिरकर मौत

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com