गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स पर शिकंजा, थाईलैंड में हिरासत में लिया गया
/file/upload/2025/12/1992949142430797701.webpथाईलैंड में हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स। (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गोवा क्लब अग्निकांड मामले की जांच से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हादसे के बाद दोनों भाई दिल्ली से थाईलैंड के फुकेट भाग भाग गए थे। इससे पहले एक्शन लेते हुए पुलिस ने गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया। दरअसल, गोवा के \“बर्च बाय रोमियो लेन\“ नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 20 स्टाफ और 5 पर्यटक शामिल थे।
बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी और बचाव कार्य चल रहा था, उसी वक्त लूथरा ब्रदर्स ने थाइलैंड की टिकट बुक की और दिल्ली से फ्लाइट से देश छोड़कर भाग खड़े हुए। लूथरा ब्रदर्स पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का केस चल रहा है।
Pages:
[1]