LHC0088 Publish time 2025-12-11 15:37:15

पश्चिम चंपारण में भ्रष्टाचार पर DM का करारा प्रहार, दो राजस्व कर्मचारी बर्खास्त

/file/upload/2025/12/4348854380517899467.webp

दो राजस्व कर्मचारी बर्खास्त



संवाद सूत्र,ठकराहा। पश्चिम चंपारण जिला के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने दोनों मामलों को गंभीर अनियमितता मानते हुए बीते आठ दिसंबर को कार्रवाई का आदेश जारी किया। एक मामला ठकराहा अंचल का है, जबकि दूसरा पिपरासी अंचल से जुड़ा है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डीएम की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि जिला प्रशासन भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रहा है। दोनों मामलों की चर्चा जिले भर में है, और यह कार्रवाई अन्य कर्मियों के लिए भी चेतावनी मानी जा रही है।
जमीन की रसीद के बदले पैसे की मांग

यह मामला एक नवंबर 2017 का है। जब जगई राम राजस्व कर्मचारी रामनगर अंचल में कार्यरत थे, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने जगई राम को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। महुई निवासी रविकेश पांडेय ने जमीन की रसीद कटाने के लिए आवेदन दिया था।

आरोप के मुताबिक, जगई राम ने इसके बदले 10,000 रुपये की मांग की। जैसे ही पीड़ित ने 5,000 रुपये की पहली किस्त दी, निगरानी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। जांच और सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलाधिकारी ने इसे “सरकारी सेवा के लिए अयोग्य” मानते हुए जगई राम को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया।
52 साल की एक साथ काट दी लगान रसीद

पिपरासी अंचल में कार्यरत अब्दुल समद अंसारी, राजस्व कर्मचारी द्वारा बगहा एक में पदस्थापना के दौरान कई सरकारी दस्तावेजों में जानबूझकर छेड़छाड़ की। 52 साल का लगान एक साथ अंसारी ने रैयत झकड़ धोबी के नाम पर 1961 से 2012 तक के 52 वर्षों की लगान रसीद एक साथ काट दी, जबकि उक्त व्यक्ति के नाम पर जमीन शेष ही नहीं थी। यह कार्रवाई बिना किसी वरीय अधिकारी की अनुमति के की गई।
फाड़ डाले सरकारी पन्ने

जांच में यह भी सामने आया कि जमाबंदी रजिस्टर-II के पृष्ठ संख्या 251 से 259 तक फाड़कर गायब कर दिए गए थे, जो उस समय उनके प्रभार में थे। इन गंभीर आरोपों और राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ को भ्रष्टाचार की श्रेणी में मानते हुए जिलाधिकारी ने अब्दुल समद अंसारी को भी सेवा से बर्खास्त कर दिया।
Pages: [1]
View full version: पश्चिम चंपारण में भ्रष्टाचार पर DM का करारा प्रहार, दो राजस्व कर्मचारी बर्खास्त

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com