Hathras News: तंबाकू का मंजन खाने से छह महीने के बच्चे की मृत्यु, इकलौते बेटे को खोने के बाद मां-बाप बेहाल
/file/upload/2025/12/5960347442906396340.webpसांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
संवाद सहयोगी, जागरण. हाथरस। थोड़ी सी लापरवाही ने इगलास के एक परिवार की खुशियों को उजाड़ दिया। तंबाकू का मंजन कर रही मां की निगाह हटते ही उनके छह के बच्चे ने इसे खा लिया। बच्चा कुछ देर बाद ही बेहोश हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
स्वजन उसे हाथरस के जिला अस्पताल लेकर आए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन रोते-बिलखते शव को वापस घर ले गए।
अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र का गांव कारस हाथरस मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर है। यहां का रहने वाले राजू मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी मुनीमा बुधवार की शाम को तंबाकू का मंजन कर रही थीं। मंजन के बाद उसने डिब्बी को उठाकर आंगन में रख दिया।
वह घर के कामकाज में लग गईं। उनका छह माह का इकलौता बेटा हसन खेलते हुए मंजन की डिब्बी के पास पहुंच गया। उसने मंचन की डिब्बी मुंह से चाटना शुरू कर दिया। किसी प्रकार डिब्बी खुल गई और कुछ मंचन बच्चे के मुंह में चला गया। इससे बच्चे की हालत बिगड़ गई।
कुछ ही देर में बच्चा बेहोश हो गया। पत्नी ने उसे सूचना दी। वह आनन-फानन घर पहुंचा। बच्चे को पहले गांव के ही चिकित्सक को दिखाया। यहां से जिला अस्पताल हाथरस लेकर अाए। यहां चिकित्सक ने देखने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
बच्चे की मृत्यु के बाद परिवार के लोग जिला अस्पताल के बाहर रोने-बिलखने लगे। इसके बाद शव को गांव ले गए। राजू का परिवार बेहद गरीब है।
उनका आठ माह का बेटे की पहले ही बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। घर पर उसकी एक बेटी है। इकलौते बेटे की मृत्यु से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
Pages:
[1]