RRB NTPC UG City Slip 2025: सीबीटी-2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड
/file/upload/2025/12/499590928221695975.webpRRB NTPC UG City Slip 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार सीबीटी-1 की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे, वे अब सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी इंटीमेशन स्लिप आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
RRB NTPC UG City Slip 2025: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
आरआरबी की ओर से सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
[*]एग्जाम सिटी स्लिप डाउलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर विजिट करें।
[*]इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर \“RRB NTPC UG CBT 2 City Slip 2025\“ लिंक पर क्लिक करें।
[*]लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड को दर्ज करें।
[*]लॉगिन क्रेंडेशियल को जमा करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
[*]अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
कब होगा एग्जाम
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 20 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
आरआरबी की आधिकारिक अधिसूचना के तहत एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। सीबीटी-2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Bihar DElEd 2026 Registration: बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम के लिए आवेदन स्टार्ट, पात्रता एप्लीकेशन प्रॉसेस व अन्य डिटेल करें चेक
Pages:
[1]