cy520520 Publish time 2025-12-11 16:37:32

UP BJP President: भाजपा प्रांतीय परिषद के लगभग 400 सदस्य चुनेंगे प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी ने खाेले विकल्प

/file/upload/2025/12/4177839053567208842.webp

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय


राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उलटी गिनती के बीच महीनों से चल रही अटकलें अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई हैं।   प्रांतीय परिषद के सदस्यों की घोषणा के साथ ही संगठन में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। यह वही परिषद है जिसके लगभग 400 सदस्य प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।भारतीय जनता पार्टी के भीतर तैयारियां पूरी हैं और परिस्थितियां यह भी बयां कर रही हैं कि 16 दिसंबर खरमास से पहले भाजपा अपना प्रदेश अध्यक्ष चुन लेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनने की संवैधानिक प्रक्रिया के तहत सबसे पहले प्रांतीय परिषद के सदस्य तय किए जाते हैं। 403 विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक सदस्य चुना जाता है। हालांकि यह वहीं से चुने जाते हैं जहां के जिलाध्यक्ष घोषित हो चुके होते हैं। भाजपा ने 98 जिलों में प्रदेश को बांटा हुआ है। इसमें से 84 जिलाध्यक्ष घोषित हो चुके हैं। इनमें 350 से अधिक प्रांतीय परिषद के सदस्य घोषित हो गए हैं। इसके अलावा पार्टी के विधानमंडल और संसद सदस्यों में से 10-10 प्रतिशत सदस्य परिषद में शामिल होते हैं। भाजपा के विधान सभा में 258 व विधान परिषद के 79 सदस्य हैं यानी कुल 337 सदस्य हैं। इनमें से 34 परिषद के सदस्य बनेंगे। इसी प्रकार लोक सभा में 33 व राज्य सभा में 24 यानी कुल 57 सदस्यों में छह सदस्य प्रांतीय परिषद में शामिल होंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए केवल 50 प्रतिशत से अधिक जिलाध्यक्षों का चयन जरूरी था, जबकि वर्तमान में 86 प्रतिशत जिलाध्यक्षों का चयन हो चुका है। इसी प्रकार 1918 मंडलों में से 1600 से अधिक में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। ऐसे में प्रदेश अध्या के चुनाव प्रक्रिया में अब कोई तकनीकी बाधा नहीं है। यूं तो भाजपा में परंपरागत रूप से अध्यक्ष का चयन आमतौर पर सर्वसम्मति से होता है, लेकिन प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी निभाई जाएगी। मतदान सूची जारी होने के बाद दो दिन तय होंगे। पहले दिन नामांकन, जांच और नाम वापसी के लिए होगा। यदि एक ही नामांकन भरा गया तो सर्वसम्मति से चुनाव हो जाएगा। यदि एक से अधिक उम्मीदवार नामांकन करते हैं तो दूसरे दिन मतदान व मतगणना होगी। राष्ट्रीय परिषद के लिए भी यहां से सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।
प्रस्तावक होंगे शीर्ष नेता

प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में प्रस्तावक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और संगठन के प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं। इसी प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में प्रस्तावक राष्ट्रीय परिषद के सदस्य होते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रीय परिषद में प्रदेश से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हो सकते हैं।
Pages: [1]
View full version: UP BJP President: भाजपा प्रांतीय परिषद के लगभग 400 सदस्य चुनेंगे प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी ने खाेले विकल्प

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com