cy520520 Publish time 2025-12-11 17:07:55

गाजियाबाद के रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 26 दिसंबर तक कैंसिल रहेंगी कई लोकल ट्रेनें; देखें List

/file/upload/2025/12/6357899434975473827.webp



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन गाजियाबाद से लोकल स्तर पर चलने वाली सात ट्रेनें रद होने से यात्रियों के जेब पर किराये का बोझ बढ़ गया है। वह बस में यात्रा कर अधिक किराया चुका रहे हैं। कुछ नौकरी पेशा वाले लोग बस की तुलना में ट्रेन में कम किराया होने की वजह से ट्रेन में यात्रा करते हैं। यह परेशानी उन्हें 26 दिसंबर तक झेलनी पड़ेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्टेशन का पुनर्निर्माण होने के चलते अलग-अलग तिथि पर 16 ट्रेनों को रद किया गया है। इनमें सात 14 दिसंबर तक रद रहेंगी। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं। ज्यादातर ट्रेनें दिल्ली से गाजियाबाद के बीच चलने वाली है। 26 दिसंबर तक ट्रेनों के रद होने का सिलसिला जारी रहेगा।

वहीं, 35 ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर बदला गया है। गाजियाबाद स्टेशन पर प्रतिदिन पांच लाख से अधिक लोग पहुंचते हैं। वर्तमान में रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे लाइन के पास निर्माण कार्य चलने की वजह से ट्रेनों को रद करने और प्लेटफार्म नंबर बदलने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि सात ट्रेन 16 दिसंबर, दो ट्रेन एक दिसंबर से 15 दिसंबर, आठ ट्रेन 17 दिसंबर से 26 दिसंबर तक रद रहेगी। जबकि एक ट्रेन 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक रद रहेगी। यात्री हरेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रेन रद होने से लोकल यात्री बस व अन्य वाहनों में यात्रा कर रहे हैं। इससे उन्हें ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है।
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल



    ट्रेन नंबर और नाम कब से कब तक रहेगी रद


   64051 पलवल-गाजियाबाद
   30 नवंबर से 15 दिसंबर तक


   64437 गाजियाबाद-दिल्ली
   01 दिसंबर से 16 दिसंबर तक


   64402 दिल्ली - साहिबाबाद
   01 दिसंबर से 16 दिसंबर तक


   64411 साहिबाबाद- दिल्ली जंक्शन
   01 दिसंबर से 16 दिसंबर तक


   64408 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद
   01 दिसंबर से 16 दिसंबर तक


   64906 गाजियाबाद-पलवल
   01 दिसंबर से 16 दिसंबर तक


   64419 हजरत निजामुद्दीन जंक्शन-गाजियाबाद
   01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक


   64409 गाजियाबाद-नई दिल्ली
   01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक


   64428 नई दिल्ली-गाजियाबाद
   17 दिसंबर से 26 दिसंबर तक


   64431 गाजियाबाद-नई दिल्ली
   17 दिसंबर से 26 दिसंबर तक


   64432 नई दिल्ली-गाजियाबाद
   17 दिसंबर से 26 दिसंबर तक


   64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली
   17 दिसंबर से 26 दिसंबर तक


   64553 मुरादाबाद-गाजियाबाद
   17 दिसंबर से 26 दिसंबर तक


   64555 गाजियाबाद-मेरठ सिटी
   17 दिसंबर से 26 दिसंबर तक


   64556 मेरठ सिटी-गाजियाबाद
   17 दिसंबर से 26 दिसंबर तक


   64554 गाजियाबाद-एमबी
   17 दिसंबर से 26 दिसंबर तक


Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद के रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 26 दिसंबर तक कैंसिल रहेंगी कई लोकल ट्रेनें; देखें List

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com