जम्मू-कश्मीर में कोडरमा के जवान ने खुद को मारी गोली, शाम तक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर
/file/upload/2025/12/8743112999528347351.webpसीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह। (फाइल फोटो)
संवाद सहयोगी, कोडरमा। कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव का बेटा और सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह (27) ने जम्मू-कश्मीर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार देर रात लगभग 11 बजे यह घटना घटी।
स्थानीय ग्रामीणों और जवान के परिजन को गुरुवार सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं गांव का माहौल गमगीन है।
/file/upload/2025/12/2281768853690490287.jpeg
बड़ा भाई भी सीआरपीएफ में जवान
जानकारी के अनुसार, सुजीत सिंह देवीपुर पंचायत के बाभन टोला निवासी थे। उनके पिता सिकंदर प्रसाद सिंह किसान होने के साथ समाजसेवी भी हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। सुजीत का चयन वर्ष 2023 में सीआरपीएफ में हुआ था। सुजीत की बहाली हुए अभी महज दो साल का समय गुजरा हे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सुजीत का बड़ा भाई भी सीआरपीएफ में जवान है उसकी बहाली वर्ष 2021 में हुई थी। नौ माह पूर्व ही सुजीत की शादी गिरिडीह जिले के मिर्जागंज के बदडीहा गांव में हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिवार के सदस्य स्तब्ध और शोकाकुल हैं।
प्रशासन की ओर से भी अंतिम संस्कार की व्यवस्था
बताया गया है कि सुजीत का पार्थिव शरीर आज (गुरुवार) शाम तक मरकच्चो पहुंचने की संभावना है। स्वजन और प्रशासन की ओर से जवान के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है।
मृतक सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह ने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया इस संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त होने का इंतजार है।
Pages:
[1]