LHC0088 Publish time 2025-12-11 18:37:29

10 सालों से बंद 1.47 लाख बैंक खाते फिर खुलेंगे, मिलेगी 43 करोड़ की राशि

/file/upload/2025/12/397911194195038142.webp



बिजेन्द्र कुमार राजबंधु, बांका। पिछले दस वर्षों से विभिन्न बैंकों में बंद 1.47 लाख खाते खुलेंगे। उक्त खातों में लगभग 43 करोड़ की राशि खाताधारियों को वापस की जाएगी। इसके सरकार ने पहल की है। इससे बैंक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सरकार ने इसके लिए 12 दिसंबर को शिविर लगा रहा है। संबंधित उपभोक्ताओं को शिविर में आकर अपना व्योरा जमा करना होगा। इसके बाद उनके खातों को सक्रिय कर दिया जाएगा।

दरअसल, जिले के विभिन्न बैंकों में एक दशक से लेन-देन नहीं होने पर 1.47 लाख खातों को निष्क्रिय कर दिया गया था। बैंकों ने इन खातों में जमा 42 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि को भारतीय रिजर्व बैंक के पास ट्रांसफर कर दिया था। अब सरकार ने इन निष्क्रिय खातों को दोबारा सक्रिय कर लाभुकों को उनकी राशि लौटाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

इसके लिए बैंकिंग अधिकारियों ने बैठक कर आपकी पूंजी आपका अधिकार योजना के तहत खातों को चालू कर राशि देने का आदेश दिया है। शिविर में खाताधारक अपने बैंक दस्तावेज, पहचान पत्र और संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर अपने खाते को फिर से सक्रिय करा सकेंगे।

आवेदन सत्यापन और प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंक उनके पुराने खातों में जमा डेड राशि वापस ट्रांसफर कर देगा।

जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया में निष्क्रिय खातों की संख्या सबसे अधिक 28 हजार से अधिक है, जहां पिछले 10 वर्षों में कोई लेन देन नहीं होने पर चार करोड़ से अधिक की राशि डेड पड़ी हुई थी। दूसरे नंबर पर भारतीय स्टेट बैंक के 24 हजार से अधिक खाताधारियों की संख्या है। यहां भी सबसे अधिक 13 करोड़ की राशि पड़ी हुई है।

इस बाबत बैंक ऑफ इंडिया बांका शाखा के प्रबंधक कुमार शैलेंद्र कुमार ने कहा कि वर्षों से फंसी राशि के वापस मिलने की उम्मीद से उपभोक्ताओं में खुशी का माहौल है। यह पहल न केवल खाताधारकों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि बैंकिंग प्रणाली के प्रति लोगों का भरोसा भी और मजबूत करेगी।


सरकार की यह पहल ऐतिहासिक और अत्यंत लाभकारी है। लंबे समय से अपनी राशि वापस पाने का इंतजार कर रहे 1.47 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को इस शिविर के माध्यम से राहत मिलेगी। जमा राशि उनके खातों में पहुंचने के साथ-साथ उनके खाते फिर से पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाएंगे। उपभोक्ताओं से अपील है कि समय पर आकर इस योजना का लाभ लें। - रंजन कुमार, एलडीएम, बांका




    बैंक का नाम खाता संख्या राशि (₹)


   बैंक ऑफ इंडिया
   28312
   4.03 करोड़


   एसबीआई (State Bank of India)
   2411
   13.84 करोड़


   बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
   827
   0.27 लाख


   केनरा बैंक
   6640
   1.26 करोड़


   सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI)
   2404
   2.64 करोड़


   पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
   7614
   76.14 करोड़


   यूको बैंक
   59036
   15.65 करोड़


   इंडियन बैंक
   8940
   89.40 करोड़


   एक्सिस बैंक
   23
   0.01 लाख


   एचडीएफसी बैंक
   59
   0.05 लाख


   IDBI बैंक
   22
   0.018 लाख


   कोऑपरेटिव बैंक
   7419
   1.18 करोड़


   बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
   1376
   0.15 लाख


Pages: [1]
View full version: 10 सालों से बंद 1.47 लाख बैंक खाते फिर खुलेंगे, मिलेगी 43 करोड़ की राशि

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com