LHC0088 Publish time 2025-12-11 20:07:20

बहराइच हिंसा के दोषी बोले- हमने कुछ किया नहीं तो पछतावा किस बात का? आज शाम तक आ सकता है अदालत का फैसला

/file/upload/2025/12/2987555399692748784.webp



जागरण संवाददाता, बहराइच। जिले के महराजगंज बाजार में रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड के दस दोषियों को आज सजा सुनाई जाएगी। सभी दोषियों को न्यायालय में पेश करने के लिए लाया गया है।

कड़ी सुरक्षा के बीच सभी दोषी न्यायालय में पहुचेंगे। वज्रवाहन में बैठे दोषी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब हमने कुछ किया ही नहीं है तो पछतावा किस बात का। माना जा रहा है कि शाम चार बजे तक फैसला आ सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हरदी इलाके के महाराजगंज बाजार में 13 अक्टूबर 2024 को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के समय रामगोपाल मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी और कई दुकानों व घरों में आग लगा दी गई थी।

हरदी पुलिस ने उसी दिन हत्या के आरोप में 13 लोगों के खिलाफ धारा 103/2 के तहत मामला दर्ज किया था। इनमें अब्दुल हमीद, उनके बेटे फहीम, सरफराज, तालिब, सैफ, जावेद खान, जिशान, ननकऊ, शोएब, मारुफ अली, खुर्शीद, अफजल और शकील शामिल थे। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

पुलिस ने विवेचना के बाद 11 जनवरी 2025 को अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। 18 फरवरी को आरोपों पर विचार किया गया। मामले से जुड़े 12 गवाहों ने न्यायालय में गवाही दी।

21 नवंबर को न्यायाधीश ने निर्णय सुरक्षित रखा और बीते 9 दिसंबर को दस आरोपियों को दोषी ठहराया। आज दोषियों को सजा सुनाई जाएगी। व्रजवाहन से पहुंचे दोषियों ने मीडिया के सवाल का जवाब दिया। एक ने कहा कि हमारी बात को दिखाया नहीं गया। हमने कुछ किया ही नहीं है।
Pages: [1]
View full version: बहराइच हिंसा के दोषी बोले- हमने कुछ किया नहीं तो पछतावा किस बात का? आज शाम तक आ सकता है अदालत का फैसला

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com