cy520520 Publish time 2025-12-11 23:07:14

Air Pollution in Bihar: बिहार के 19 शहरों की हवा खराब, पटना सिटी का AQI संतोषजनक

/file/upload/2025/12/1805337380176253440.webp

बिहार के 19 शहरों की हवा खराब



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में ठंड और कोहरे के डबल अटैक के बीच राजधानी सहित प्रमुख शहरों की हवा खराब हो रही है। गुरुवार को राजधानी के समनपुरा की हवा सबसे खराब रही। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 259 दर्ज किया गया, जबकि राजधानी के पटना सिटी शिकारपुर की हवा संतोषजनक रही। यहां का सबसे कम एक्यूआई 80 दर्ज किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राजधानी सहित प्रदेश के 19 शहरों की हवा मध्यम दर्जे में रहा। यहां की हवा प्रदूषित रही। केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के अनुसार राजधानी के दानापुर का 238, तारामंडल का 159, मुरादपुर का 116, राजवंशी नगर का 174 दर्ज किया गया।

अररिया, आरा, औरंगाबाद, बेगूसराय, बेतिया, भागलपुर, बिहारशरीफ, बक्सर, छपरा, गया, हाजीपुर, किशनगंज, मोतिहारी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, राजगीर, सहरसा, सासाराम की हवा मध्यम दर्जे का प्रदूषित रहा। सर्द के दिनों में वायु गुणवत्ता घटते-बढ़ते रहती है।

सर्द दिनों में तापमान कम होने के कारण हवा का घनत्व बढ़ता है। हवा में घनत्व के बढ़ने और तापमान कम होने के कारण प्रदूषित हवा नीचे रह जाती है। ऐसे में वह धुंध की तरह दिखती है। कोहरे के साथ प्रदूषण और खतरनाक गैस मिश्रण बनाता है। इस कारण कई स्थानों पर प्रदूषण का स्तर घटता-बढ़ता रहता है।

प्रदेश की भौगोलिक संरचना का असर भी शहर की वायु गुणवत्ता पर प्रभाव डालता है। पश्चिमी हवा में व्याप्त धूलकणों की वजह से शहर की वायु गुणवत्ता पर असर पड़ता है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हो रहे निर्माण कार्य के कारण हवा का स्तर खराब होता है।
प्रमुख शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक:



    शहर AQI श्रेणी


   मुंगेर
   194
   बहुत खराब


   राजगीर
   188
   खराब


   बक्सर
   181
   खराब


   छपरा
   181
   खराब


   अररिया
   178
   खराब


   पटना
   171
   खराब


   सहरसा
   169
   खराब


   आरा
   168
   खराब


   सासाराम
   167
   खराब


   बिहारशरीफ
   139
   मध्यम


   हाजीपुर
   137
   मध्यम


   गया
   137
   मध्यम


   बेतिया
   136
   मध्यम


   मोतिहारी
   135
   मध्यम


   मुजफ्फरपुर
   130
   मध्यम


   भागलपुर
   115
   मध्यम


   किशनगंज
   109
   संतोषजनक


   औरंगाबाद
   105
   संतोषजनक


   बेगूसराय
   104
   संतोषजनक






    AQI मान श्रेणी स्वास्थ्य प्रभाव


   0 - 50
   अच्छा
(Good)
   वायु गुणवत्ता संतोषजनक है, कोई स्वास्थ्य जोखिम नहीं


   51 - 100
   संतोषजनक
(Satisfactory)
   हल्का असर हो सकता है, संवेदनशील लोग सावधानी बरतें


   101 - 200
   मध्यम प्रदूषित
(Moderate)
   संवेदनशील लोगों को सांस की तकलीफ हो सकती है


   201 - 300
   खराब
(Poor)
   लंबे समय तक बाहर रहने से सांस की बीमारी हो सकती है


   301 - 400
   बहुत खराब
(Very Poor)
   स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव, सभी को सावधानी बरतनी चाहिए


   401 - 500
   गंभीर
(Severe)
   स्वस्थ लोगों को भी गंभीर बीमारी का खतरा, बाहर न निकलें


Pages: [1]
View full version: Air Pollution in Bihar: बिहार के 19 शहरों की हवा खराब, पटना सिटी का AQI संतोषजनक

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com