cy520520 Publish time 2025-12-11 23:37:52

UP Weather: पछुआ हवा बढ़ाएगी ठिठुरन, कोहरे की दस्‍तक के साथ मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया ऑरेंज अलर्ट

/file/upload/2025/12/5920574262190084094.webp



जागरण संवाददाता, बहराइच। सर्दी के साथ ही अब कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। दो दिन से लगातार पड़ रहे कोहरे के बाद मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। घना कोहरा व पछुआ हवा चलने से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। अधिक कोहरा होने से दृश्यता 50 मीटर के अंदर ही रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक आरेंज अलर्ट जारी रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले में बीते दो दिनों से सुबह घना कोहरा छाया रहता है। गुरुवार को भी सुबह छह बजे काफी घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। सुबह आठ बजे से जाने वाले कर्मचारियों व छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वैन से जाने वाले बच्चे ठिठुरते नजर आए। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद काेहरा खत्म हुआ और धूप निकली। दोपहर 12 बजे धूप तो निकली रही, लेकिन तपिश न के बराबर रही। जिसके चलते लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास होता रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा, जिसके चलते रात में लोगों को अधिक ठंड का अहसास हुआ।

उन्होंने बताया कि दृश्यता कम होने के चलते जिले को आरेंज रेंज में शामिल किया गया है। दो दिन बाद एलो रेंज में पहुंचने की संभावना है।
Pages: [1]
View full version: UP Weather: पछुआ हवा बढ़ाएगी ठिठुरन, कोहरे की दस्‍तक के साथ मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया ऑरेंज अलर्ट

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com