cy520520 Publish time 2025-12-12 00:37:31

Ara News: प्रेम-प्रसंग में BF संग मिलकर की थी पति की हत्या, आरोपित महिला गिरफ्तार

/file/upload/2025/12/7075704374398602089.webp



जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर में बक्सर निवासी धरीक्षण राम की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। मामले में धरीक्षण राम की पत्नी उर्मिला देवी को गिरफ्तार किया गया है। उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की थी, जबकि उसका प्रेमी फरार है। मृतक के पुत्र प्रदीप कुमार ने अपनी मां उर्मिला देवी तथा बक्सर निवासी उसके प्रेमी गुप्तेश्वर महतो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराई थी। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जहर की पन्नी को जब्त कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया था कि उसकी मां उर्मिला देवी का उसके बगल के गांव के ही गुप्तेश्वर महतो से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी कारण दोनों ने मिलकर उसके पिता के खाने में जहर देकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के समीप अर्धनिर्मित मकान में छुपा दिया था।

जगदीशपुर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि प्राथमिकी होने के बाद तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले का उद्भेदन हुआ। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी उर्मिला देवी को नयका टोला स्थित एक लाज से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बक्सर के कड़सर गांव निवासी अपने प्रेमी के साथ मिलकर खाने में जहर देने की बात स्वीकार की है।

सोमवार की सुबह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के पास एक अर्धनिर्मित मकान से धरीक्षण राम का शव मिला था। वे बक्सर जिले के नावानगर थाना के किरनी गांव के निवासी थे। प्रारंभिक अवस्था में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। प्राथमिकी और गिरफ्तारी के बाद मामला स्पष्ट हो गया।
Pages: [1]
View full version: Ara News: प्रेम-प्रसंग में BF संग मिलकर की थी पति की हत्या, आरोपित महिला गिरफ्तार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com