cy520520 Publish time 2025-12-12 02:36:51

भाई के साथ खेल रही थी चार साल की बच्‍ची, मूंगफली का दाना गले में फंसने से दर्दनाक मौत

/file/upload/2025/12/3848702149263914484.webp

दाना गले में फंसने से उसकी सांस बंद हो गई। प्रतीकात्‍मक



जागरण संंवाददाता, फर्रुखाबाद । मूंगफली खाने के दौरान चार वर्षीय बालिका के गले में दाना फंस गया। उलझन होने पर बालिका के गले से दाना निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन स्वजन सफल नहीं हो सके। इस दौरान पलक की हालत बिगड़ गई। आनन फानन स्वजन बालिका को लेकर डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां पर बालिका काे मृत घोषित कर दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुरुवार शाम सात बजे जहानगंज के गांव रुनी चुरसई निवासी अनुज कठेरिया की चार वर्षीय पुत्री पलक अपने सात वर्षीय भाई विशेष और छह वर्षीय सूर्यांश के साथ घर में खेल रही थी। इस दौरान पलक ने मूंगफली खा ली। उसका दाना गले में फंसने से पलक की सांस अवरुद्ध हो गई। उलझन होने पर मां रेनू ने पलक के गले में फंसा मूंगफली का दाना निकालने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रही।

शाम आठ बजे रेनू व अनुज पलक को बेहोशी की हालत में लेकर डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां आकस्मिक विभाग में ड्यूटी पर मौजूद डा. अमन कुमार ने पलक को मृत घोषित कर दिया। इस पर रेनू और अनुज बिलखने लगे। उन्होंने बताया कि पलक उनकी इकलौती पुत्री थी।
Pages: [1]
View full version: भाई के साथ खेल रही थी चार साल की बच्‍ची, मूंगफली का दाना गले में फंसने से दर्दनाक मौत

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com