Chikheang Publish time 2025-12-12 03:38:08

UPPCL News: बिजली की वर्टिकल व्यवस्था को रोकने के लिए हस्तक्षेप करें मुख्यमंत्री

/file/upload/2025/12/897778361013959503.webp

कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर 1912



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने पावर कारपोरेशन द्वारा जिलों में वर्टिकल व्यवस्था लागू किए जाने का विरोध किया है। कहा है कि वर्टिकल व्यवस्था लागू कर कारपोरेशन ऊर्जा सेक्टर को प्रयोगशाला बनाने पर तुला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप कर वर्टिकल व्यवस्था को रोकते हुए ऊर्जा क्षेत्र को तबाह होने से बचाने की मांग की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि वर्तमान में जिन शहरों में वर्टिकल व्यवस्था लागू की गई है वहां के बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं को घर से 10 से 12 किमी. दूर शिकायतों के समाधान के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है। समस्याओं के समाधान में कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर 1912 का हाल बेहाल है।

उपभोक्ता समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ता हितों पर विचार किए बगैर वर्टिकल व्यवस्था लागू की जा रही है। प्रबंधन अब वर्टिकल व्यवस्था को पूर्वांचल के आधा दर्जन जिलों में लागू करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा है कि पहले सभी विद्युत वितरण खंडों में उपभोक्ताओं की हर समस्या का समाधान हो जाता था, वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को 10 से 12 किमी. दूर जाकर अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायतें करनी पड़ रही हैं। टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायतें तो दर्ज हो जाती हैं लेकिन समधान की कोई निश्चित व्यवस्था नहीं है।

उन्होंने कहा है कि जब प्रदेश के 42 जिलों में बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया विरोध और विधिक आपत्तियों के कारण लगभग असफल हो चुकी है, ऐसे में पावर कारपोरेशन वर्टिकल व्यवस्था को लागू करने पर क्यों अड़ा हुआ है। आरोप लगाया है कि वर्टिकल व्यवस्था आने वाले समय में ऊर्जा क्षेत्र को गंभीर संकट में डाल देगा।
Pages: [1]
View full version: UPPCL News: बिजली की वर्टिकल व्यवस्था को रोकने के लिए हस्तक्षेप करें मुख्यमंत्री

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com