LHC0088 Publish time 2025-12-12 06:36:49

जम्मू में 21-23 दिसंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2 लाख से ज्यादा बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

/file/upload/2025/12/5198429807464806072.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर को पोलियो उन्मुक्त बनाए रखने के लिए 21 से 23 दिंसबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जम्मू जिले में 0-5 साल की उम्र के 2,22,389 बच्चों की पहचान की है, जिनमें से 1,41,256 से ज़्यादा ग्रामीण इलाकों में और 81,133 शहरी इलाकों में हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अभियान के दौरान कोई भी बच्चा छूटे नहीं इसके लिए 1258 बूथ, 38 ट्रांजिट प्वांइट, 2516 घर-घर जाने वाली टीमें, 5032 टीम मेंबर, 257 सुपरवाइजर जैसे बड़े प्रबंध किए गए हैं।

भीड़भाड़ वाली जगहों, प्रवासी आबादी, झुग्गी-झोपड़ियों, खानाबदोश बस्तियों, इंडस्ट्रियल क्लस्टर और ईंट भट्टों को कवर करने की भी रणनीति बनाई गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने वीरवार को अतिरिक्त जिला आयुक्त् जम्मू विधु शेखर को दी जो कि जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।इसमें पल्स पोलियो इम्यूनाइजेशन अभियान के लिए जम्मू जिले की तैयारियों की समीक्षा की गई।

इस अभियान के दौरान देश भर में पोलियो-मुक्त स्थिति बनाए रखने और हाई इम्यूनिटी लेवल बनाए रखने के राष्ट्रीय प्रयास के तहत पांच साल से कम उम्र के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन दी जाएगी।

बैठक में में अधिकारियों ने एडीसी को जिले के लिए एक आपरेशनल प्लान के बारे में बताया जिसमें स्टैटिक इम्यूनाइजेशन बूथ, घर-घर जाकर वैक्सीनेशन अभियान और ट्रांजिट साइट एक्टिविटीज़ की व्यवस्था शामिल थी। यह कहा गया कि हाई-रिस्क वाले इलाकों पर खास ध्यान दिया गया है।

एडीसी ने सभी संबंधित विभागों को निगरानी सिस्टम को मज़बूत करने, विभागों के बीच तालमेल पक्का करने और जम्मू ज़िले के सभी हिस्सों में कैंपेन को आसानी से चलाने के लिए मज़बूत इमरजेंसी प्लान बनाने का निर्देश दिया। बैठक मेंजिला टीकाकरण अधिकारी, मुख्य योजना अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जम्मू नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे।
Pages: [1]
View full version: जम्मू में 21-23 दिसंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2 लाख से ज्यादा बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com