cy520520 Publish time 2025-12-12 08:35:50

मुंगेर में पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ी गई मिनीगन फैक्ट्री, एक गिरफ्तार और 3 फरार

/file/upload/2025/12/5168166770976522304.webp

मिनी गन फैक्ट्री के पर्दाफाश में एक बदमाश गिरफ्तार। फोटो जागरण



संवाद सहयोगी, मुंगेर। मुफस्सिल थाने की पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार की देर शाम मुफस्सिल थाना के भेलवा दियारा में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्धेदन किया है। पुलिस ने यहां से तीन पिस्टल, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, चार बेस मशीन, एक ड्रिल मशीन, एक हैंड बेस मशीन, एक मैगजीन सहित हथियार बनाने के उपकरण के साथ एक कारीगर को गिरफ्तार किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, तीन लोग दियारा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। मुफस्सिल थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि तौफिर दियारा में हथियार का निर्माण हो रहा है। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई। पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ अभिषेक आनंद के नेतृत्व में टीम गठित की। एसडीपीओ थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह दल बल के साथ नाव के सहारे दियारा पहुंचे और चिह्नित स्थानों की घेराबंदी कर छापेमारी की।

पुलिस ने देखा कि दियारा में कुछ लोग हथियार का निर्माण कर रहे है। पुलिस को देखते ही तीन लोग भागने में सफल रहे वही एक को पुलिस पकड़ने में सफल रही। गिरफ्तार कारीगर में मिर्जापुर बरदह के मु. फैयाज है। पूछताछ में गिरफ्तार कारीगर ने भागने वाले हथियार तस्कर का नाम बताया है। सभी मिर्जापुर बरदह का है।

गिरफ्तार कारीगर फैयाज ने बताया कि भागने वाले चारो कारीगर मिलकर हथियार तैयार करते है। इसके बाद उक्त हथियार की बिक्री करने बाद मिले रुपये को आपस में बांट लेते है। कारीगर ने बताया कि एक पिस्टल बनाने का सात हजार मजदूरी मिलती है। खुद से बिक्री करने पर एक पिस्टल का 25 से 30 हजार मिलता है।
56 माह में 163 पकड़ी गई अवैध हथियार की फैक्ट्रियां

अवैध रूप से हथियार निर्माण और तस्करी करने वालों पर मुंगेर पुलिस का डंडा लगातार चल रहा है। पिछले 56 माह में पुलिस ने 163 से अधिक मिनी गन फैक्ट्रियों का पर्दाफाश किया है। साथ ही निर्माण और तस्करी से जुड़े 205 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस पुलिसिया कार्रवाई से हथियार के अवैध कारोबार से जुड़े तस्कर बैकफुट पर आ गए हैं।

पुलिस कप्तान सैयद इमरान मसूद ने साफ कहा है कि शराब हो या हथियार का धंधा, इस पर पूरी तरह विराम लगेगा। तस्करों पर शिकंजा कसा जाने लगा तो परिणाम भी सामने आ रहे हैं। अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्रियों का पर्दाफाश हो रहा हैं। हथियार तस्करों और मिनी गन फैक्ट्री के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ। पुलिस की डर से कई हथियार तस्कर व निर्माणकर्ता भूमिगत हो गए हैं।
दिसंबर तक 22 का हुआ राजफाश

2025 में 11 दिसंबर तक पुलिस ने 22 मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश कर दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगापार टीकारामपुर के अगरसिया बहियार में मिनीगन फैक्ट्री पकड़ी गई। तीन कारीगरों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा में एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफास किया। तीन कारीगरों को गिरफ्तार किया है। तारापुर दियारा , मिर्जापुर बरदह से करीब 20 मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया तथा 16 कांड दर्ज किए गए इसके साथ ही हथियार निर्माण व तस्करी से जुड़े करीब 27 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
Pages: [1]
View full version: मुंगेर में पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ी गई मिनीगन फैक्ट्री, एक गिरफ्तार और 3 फरार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com