आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से 9 लोगों की मौत; कई घायल
/file/upload/2025/12/5628349459075193490.webpआंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारमा राजू (ASR) जिले से एक बड़ी हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर चिंतूरू और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की जान गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बताया जा रहा है कि यह हादसा आज सुबह हुआ। ASR जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को भद्राचलम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां पर कई लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
Pages:
[1]