deltin33 Publish time 2025-12-12 13:06:55

दहेज में मिले 51 लाख लौटाए, सिर्फ एक रुपया लेकर बुलंदशहर के युवक ने मथुरा की कृष्णा संग रचाई शादी

/file/upload/2025/12/2326243648328016801.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। समाज में फैली दहेज प्रथा को युवा वर्ग खत्म करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे ही सार्थक पहल बुलंदशहर के विवेक ने की है। विवेक ने दहेज में 51 लाख लेने से इनकार करते हुए मात्र एक रुपये को स्वीकार किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद मथुरा की कृष्णा संग सात फेरे लेकर विवाह की रस्म पूरी की। मथुरा के फौलाना बाजना निवासी वेदपाल सिंह की पुत्री कृष्णा का विवाह नगर के यमुनापुरम निवासी विवेक पुत्र मुकेश के साथ गुरुवार को मेरठ रोड स्थित शांतिदीप रिसॉर्ट में होना तय हुआ था।

वधू पक्ष व वर पक्ष के लोग शांतिदीप रिसॉर्ट में एकत्र हुए। शाम को लग्न की रस्म के दौरान वधू पक्ष के लोगों ने दहेज में 51 लाख रुपये नकद दिए। इस पर विवेक व उनके स्वजन ने दहेज में रुपये लेने से इनकार कर दिया।

इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवेक के बड़े भाई भाकियू टिकैत के एनसीआर युवा अध्यक्ष मंटू चौधरी ने बताया कि यह निर्णय नवंबर माह में सौरम, मुज़फ्फरनगर में हुई सरखाप पंचायत के महत्वपूर्ण और सामाजिक सुधार वाले निर्णयों से प्रेरित होकर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर वासियों के लिए खुशखबरी! जिले के इन मार्गों पर चलेंगी रोडवेज बसें, लोगों की राह होगी आसान
Pages: [1]
View full version: दहेज में मिले 51 लाख लौटाए, सिर्फ एक रुपया लेकर बुलंदशहर के युवक ने मथुरा की कृष्णा संग रचाई शादी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com