जिम में वर्कआउट करते समय युवक को पड़ा हार्ट अटैक, हुई मौत
/file/upload/2025/12/5622163155712013632.webpमृतक कमल बोरा का फ़ाइल फ़ोटो
संवाद सूत्र जागरण, उधमसिंह नगर। जिम में वर्कआउट करते समय एक युवक गश खाकर गिर गया। लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जानकारी के अनुसार निकटवर्ती दुर्गापुर गांव में 25 वर्षीय कमल बोरा पुत्र गोविंद सिंह बोरा आर्मी जिम सेंटर चलाते थे। रोजाना की तरह कमल बुधवार सुबह जिम में वर्कआउट कर रहे थे।
इस दौरान उन्हें चक्कर आया, जिस पर उन्होंने पानी पीया और गश खाकर गिर गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने अचेत अवस्था में कमल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर से स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक गोविंद सिंह बोरा का इकलौता पुत्र था। उनके पिता सेना से रिटायर्ड हैं। गमगीन माहौल में हल्द्वानी स्थित चित्रशाला घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में CM ने 210 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, आपदा राहत कार्य के लिए खरीदे जाएंगे 71 वाहन
Pages:
[1]