cy520520 Publish time 2025-12-12 15:07:14

बलिया में कोहरे से ढ़की सड़कें...ठंड ने बढ़ी दी कंपकंपी, AQI 300 के पार

/file/upload/2025/12/1151339210244314993.webp

कोहरे से ढकी शहर की सड़क



जागरण संवाददाता, बलिया। जनपद में ठंड का असर बढ़ने लगा है। ठंड ने कंपकपी बढ़ा दी। इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम दिखी। धूप तेज नहीं होने से लोग परेशान दिखे।

सुबह में सड़कें भी कोहरे से ढकी थीं। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण इंटरनेट पर प्रदर्शित एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 302 पर पहुंच गया है।

ऐसे में चिकित्सक हर किसी को व्यायाम करने की सलाह दे रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र मिड़ढ़ा के प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। कभी-कभी धूप निकलेंगे, लेकिन ठंड बढ़ती ही जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें- योगी सरकार दे रही 5 लाख तक का लोन...नहीं लगेगा ब्याज न लगेगी गारंटी, जानिए पूरी डिटेल

ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव जलाकर राहत पा रहे हैं। सड़कों पर सुबह में चलना मुश्किल हो गया है। शहर में ऊनी वस्त्र व रूम हीटर की बिक्री बढ़ गई है। हालांकि अभी शहर में नगरपालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।

इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा देखा गया। सिकंदरपुर , बैरिया, बेल्थरारोड, रसड़ा, बांसडीह आदि क्षेत्रों में कोहरे के बीच ही किसान खेतों में काम करते दिखे।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! फिर शुरू होगी भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा, इस दिन से चलेगी पहली बस
Pages: [1]
View full version: बलिया में कोहरे से ढ़की सड़कें...ठंड ने बढ़ी दी कंपकंपी, AQI 300 के पार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com