cy520520 Publish time 2025-12-12 15:37:15

Jharkhand Weather: झारखंड में ठंडी हवाओं का कहर, 3.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा कांके का पारा

/file/upload/2025/12/243814607242056100.webp

ठंड से बचने को अलाव तापते लोग। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में तो शीतलहर ने आमजनों की परेशानी बढ़ा दी है।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा जबकि कहीं-कहीं शीतलहर का असर देखने को मिला। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकॉर्ड किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 24.1 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके बाद अगले चार दिनों तक यानी 13, 14, 15 और 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी। 16 दिसंबर तक राजधानी समेत पूरे राज्य में सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे उत्तर और उत्तर-पश्चिमी जिलों में ठिठुरन और तेज हो गई है। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में भी कनकनी बढ़ने लगी है। अहले सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ने लगा है और लगातार गिर रहे तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं।

बताया गया कि राज्य में ठंड में उतार चढ़ाव का दौर अगले एक सप्ताह तक चलता रहेगा। बता दें कि गुरुवार को कांके का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कांके क्षेत्र में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। तापमान में आई इस गिरावट के कारण सुबह और रात में कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में वर्षा शून्य दर्ज की गई, जिससे वातावरण में शुष्कता बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान में आई गिरावट शीतलहर के प्रभाव को दर्शाती है। अचानक बढ़ी ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोग अलाव, ऊनी वस्त्रों तथा गरम पेय का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।
Pages: [1]
View full version: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंडी हवाओं का कहर, 3.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा कांके का पारा

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com