deltin33 Publish time 2025-12-12 16:38:18

दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी की हत्या की साजिश, पति-सौतन समेत 6 पर केस

/file/upload/2025/12/4634396031168378204.webp

दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी की हत्या की साजिश



जागरण संवाददाता, भागलपुर। औद्योगिक थाना क्षेत्र के ज्योति बिहार कॉलोनी में रह रही रूबी देवी ने अपने पति राम निवास कुंवर पर दूसरी शादी कर लेने और उसकी हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगा केस दर्ज कराया है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

औद्योगिक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीरज कुमार के समक्ष पति की शिकायत लेकर पहुंची रूबी देवी ने महिला पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में थानाध्यक्ष को जानकारी दी कि उसके पति उसके रहते दूसरी शादी कर ली है।
1999 में हुई थी शादी

पति नवगछिया के गोपालपुर सैदपुर के रहने वाले हैं। उसकी शादी 1999 में दस तोले सोने समेत अन्य सामानों को उपहार के रूप में उसके घर वालों ने पति को दी थी। शादी बाद ससुराल पहुंची और कालांतर एक पुत्र पैदा लिया। उसके बाद उसके पति राम निवास कुंवर ने दूसरी शादी कर ली। उसे घर पर ही रखने लगे।

विरोध करने पर पति, सौतन, देवर राम उदित कुंवर उर्फ पप्पू, गोतनी पप्पी देवी, भगनी कुमकुम कुमारी, भगनी के पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। तब जब वह उक्त घटनाक्रम की रिपोर्ट थाने में की तो पति समेत ससुराल वालों ने इस बात के लिए सामाजिक स्तर पर समझौता कराया कि वह उसे पूरे मान-सम्मान के साथ रखेंगे। फिर उसे सैदपुर से भागलपुर स्थित ज्योति बिहार कॉलोनी लाकर रखने लगे।
जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का प्रयास

तब उसे यह पता नहीं था कि उपरोक्त आरोपित उसकी जान ले लेने की साजिश रच रहे हैं। आठ दिसंबर 2025 की रात उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर देने का प्रयास किया। लेकिन रूबी ने पुलिस को जानकारी दी है कि तब ऐन मौके पर उसे इस बात की जानकारी हो गई। और वहां से वह किसी तरह जान बचाते हुए मां-पिता के घर आ गई।

उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी फिर उनके साथ थाने आकर अपनी शिकायत दर्ज करा रही हूं। थानाध्यक्ष ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Pages: [1]
View full version: दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी की हत्या की साजिश, पति-सौतन समेत 6 पर केस

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com