LHC0088 Publish time 2025-12-12 17:08:00

पंचकूला में आयुर्वेद महोत्सव, देशभर से पहुंचे प्रख्यात वैद्य और विशेषज्ञ, प्राचीन चिकित्सा विरासत संभालने का प्रयास

/file/upload/2025/12/2700489683501244771.webp

सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय विशाल आयुर्वेद महोत्सव शुरू।



जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में विशाल आयुर्वेद महोत्सव शुक्रवार से शुरू हुआ, जोकि तीन दिन चलेगा। इस राष्ट्रीय आयोजन में देश के प्रख्यात आयुर्वेदाचार्यों सहित छह हजार से अधिक आयुर्वेद चिकित्सक, शोधकर्ता और आयुर्वेद औषध निर्माता भाग ले रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महोत्सव में आयुर्वेदिक चिकित्सा, स्वास्थ्य संरक्षण, योग, औषधीय पौधों, प्रदर्शनी, स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ व्याख्यान और जन-जागरूकता सत्र मुख्य आकर्षण रहेंगे। 100 से अधिक आयुर्वेद औषध निर्माता भी आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं, जो नि:शुल्क औषधि वितरण करेंगे।

यह महोत्सव भारतीय आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा विरासत और आधुनिक वैज्ञानिक शोध को एक मंच पर ला रहा है। यह मंच आयुर्वेद के वैज्ञानिक विकास को नई दिशा देगा और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसके उपयोग को और मजबूत बनाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि आयुर्वेद को लेकर आम लोगों में कई भ्रांतियां फैली हुई हैं और यह आयोजन उन सभी भ्रमों का स्पष्ट समाधान प्रस्तुत करेगा।

उद्घाटन समारोह में हरियाणा के राज्यपाल अशीम कुमार घोष, केंद्रीय आयुष मंत्री के. प्रताप राव जाधव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी तथा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी शामिल हुए।
Pages: [1]
View full version: पंचकूला में आयुर्वेद महोत्सव, देशभर से पहुंचे प्रख्यात वैद्य और विशेषज्ञ, प्राचीन चिकित्सा विरासत संभालने का प्रयास

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com