LHC0088 Publish time 2025-12-12 17:37:31

माता-पिता के बाहर जाने पर मकान मालिक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, भुवनेश्वर पुलिस ने आरोपी पकड़ा

/file/upload/2025/12/537003408919947254.webp

नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। महिला थाना, भुवनेश्वर में दर्ज शिकायत के अनुसार, एक नाबालिग लड़की के साथ उसके मकान मालिक ने दुष्कर्म किया। यह घटना गुरुवार को हुई। गंभीर चोटों और मानसिक आघात से पीड़ित बच्ची को कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब लड़की के परिवार वाले घर पर मौजूद नहीं थे। इसी अवसर का लाभ उठाते हुए आरोपी मकान मालिक ने घर के अंदर ही अपराध को अंजाम दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लड़की और परिवारजनों के बयान दर्ज

ओडिशा राज्य महिला आयोग की एक सदस्य ने अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात की और बाद में उसके परिवार से भी बातचीत की।जांच के तहत लड़की और परिवारजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपों की पुष्टि के लिए चिकित्सीय और फोरेंसिक जांच भी शुरू कर दी है।

ओडिशा सीडब्ल्यूसी सदस्य उर्मिला महापात्र ने कहा है कि पीड़िता की हालत अभी स्थिर है। जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे, उसी दौरान उसके साथ घर के अंदर ही दुष्कर्म किया गया। दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को न्याय मिलेगा।
आरोपी को भेजा गया जेल

उन्होंने आगे बताया कि मैं महिला थाना जा रही हूं और आईआईसी से चर्चा करूंगी।आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया है।इस घटना ने राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है और कड़े एहतियाती कदमों की आवश्यकता पर फिर से सवाल खड़ा किया है।इस बीच आरोपी पुलिस हिरासत में है और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
Pages: [1]
View full version: माता-पिता के बाहर जाने पर मकान मालिक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, भुवनेश्वर पुलिस ने आरोपी पकड़ा

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com